महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करेंगे शरद पवार ! क्या चुनाव में दिखेगा नया गठजोड़ ?
महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करेंगे शरद पवार ! क्या चुनाव में दिखेगा नया गठजोड़ ?
Share:

मुंबई: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा जारी है और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा अभी कर्नाटक में है। इस यात्रा का आज 33वां दिन है। वहीं, राहुल गांधी ने जब आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा का आगाज़ किया था, इस दौरान उनके साथ हजारों कार्यकर्ता और नेता पैदल चलते हुए नज़र आए और उनके समर्थन में नारेबाजी की। भारत जोड़ो यात्रा को दक्षिण में मिल रहे समर्थन से पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह हैं।

आने वाले वक़्त में भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में दाखिल होगी। इसी बीच एक खबर आ रही है कि महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत NCP चीफ शरद पवार करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बताया है कि NCP चीफ शरद पवार भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र पहुंचने पर उसका स्वागत करेंगे। हालांकि अभी तक इस पर किसी की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बताया जाता है कि विपक्षी एकता के लिहाज से शरद पवार भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत कर सकते हैं और विपक्षी एकता को लेकर एक सशक्त संदेश भी दे सकते हैं।

बता दें कि नीतीश कुमार भी विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं और इस क्रम में गत माह उन्होंने दिल्ली में विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की थी। डेढ़ साल बाद लोकसभा चुनाव है और यदि शरद पवार भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हैं तो आने वाले लोकसभा चुनाव में कुछ नए समीकरण नज़र आ सकते हैं।

मुलायम सिंह को क्यों कहा जाता था 'मुल्ला मुलायम' ?

सावरकर ने यातनाएं झेलीं, जबकि कांग्रेस नेताओं ने जेल में आराम फ़रमाया- RSS

अतिवर्षा से प्रभावित किसानों की हर सम्भव मदद करेगी सरकार, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -