अतिवर्षा से प्रभावित किसानों की हर सम्भव मदद करेगी सरकार, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया दावा
अतिवर्षा से प्रभावित किसानों की हर सम्भव मदद करेगी सरकार, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया दावा
Share:

नीमच से राजेंद्र सिंह राठौड़ की रिपोर्ट 

नीमच। असमय भारी वर्षा से देश के 17 राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। किसानों की पकी पकाई फसल नष्ट हो गई समूचे प्रदेश के साथ हमारे नीमच जिले के किसान बन्धुओं को इस प्राकृतिक आपदा का सामना करना पडा सोयाबीन, तील, उड़द, मूंगफली, मूंग, चंवले इत्यादि फसले खराब हो गई। संकट की इस घडी में प्रदेश देश की भाजपा सरकार दुःखी प्रभावित किसानों के साथ खडी है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार जिले के प्रभावित पीड़ित किसानों की हर सम्भव मदद करेगी। जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि नीमच जिले में सर्वे का कोई महत्व नहीं बचा है किसानों को 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है, जिला प्रशासन तुरंत अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर किसानों को राहत पहुँचाए । नीमच जिला प्रशासन ने अतिवर्षा से प्रभावित फसलों की नुकसानी के आंकलन निर्देश जारी कर दिये हैं। क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता ने केन्द्र सरकार के स्तर पर किसानों की फसलों में होने वाले नुकसान की स्थिति से अवगत कराया प्रदेश के उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ नीमच जिले में हुई फसल नुकसानी पर विस्तार से चर्चा कर ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। 

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने प्रदेश के कृषि मंत्री से चर्चा कर किसानों की पीड़ा से अवगत कराया, वहीं मनासा क्षेत्र के विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने भी जिले के उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द कदम उठाने के निर्देश दिये। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने जिले के किसान बंधु किसी प्रकार की चिंता न करें। भाजपा सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है। किसान बंधु बीमा कम्पनी के टोल फ्री नम्बर पर पर अपनी फसल नुकसानी की शिकायत अवश्य दर्ज करावें।

अपने को मंत्री का बेटा बताकर थाना प्रभारियों को देता था धमकी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बच्ची की मौत का सनसनी खेज मामला, कुएं में पड़ा मिलाशव

कुख्यात अपराधी विक्रम निमजे को कलेक्टर ने किया रासुका में निरूद्ध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -