स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है शंखपुष्पी
स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है शंखपुष्पी
Share:

हर्ब्स मौजूद हैं जो हमारे आस-पास आसानी से पाए जा सकते हैं। ये हर्ब्स घातक रोगों के उपचार में काम लाए जाते हैं। शंखपुष्पी एक ऐसी ही प्राचीन जड़ी-बूटी है। इसका उपयोग प्राचीन काल से ही बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। शंखपुष्पी के फूल शंख की तरह दिखाई देते हैं इसीलिए इस पौधे का नाम शंखपुष्पी पड़ा। शंखपुष्पी स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है। दिमाग के विकास, इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए यह फायदेमंद होता है।

बदहजमी को दूर करने के लिए आजमाएं ये कारगर उपाय

दिमाग को शांत करती है शंखपुष्पी

जानकारी के लिए बता दें शंखपुष्पी नसों को शांत करता है साथ ही तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है। यह स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसॉल के स्तर को कम करता है। एक गिलास पानी के साथ शंखपुष्पी का सेवन दिमाग को शांत करने के लिए लाभकारी होता है। शंखपुष्पी दिमाग के लिए एक अच्छा टॉनिक होता है। यह ना सिर्फ आयुर्वेद बल्कि मेडिकल सांइस के हिसाब से भी दिमाग के विकास के लिए और याद्दाश्त को बढ़ाने के लिए उपयोगी होता है।

आपके स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है 'हींग'

पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है 

इसी के साथ शंखपुष्पी पाचन को सही करता है और भूख को बढ़ाने के लिए लाभकारी होता है। शंखपुष्पी की पत्तियों में लेक्सेटिव गुण होते हैं जो पाचन तंत्र में गलत जगह पर गैस पैदा होने और बनने से रोकता है। यह पाचन को बढ़ाता है और बोवेल मूवमेंट को सही करता है इसलिए शंखपुष्पी पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है।

नींद पूरी न होने पर आपको भी घेर सकती है यह बीमारियां

दुनिया का सबसे अनोखा हेल्थ सेंटर, जहां क्रूड ऑयल से होता है इलाज

इस तरह लौकी के सेवन से मिलेंगे चमत्कारी फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -