नहीं रहे दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न, शिल्पा समेत कई हस्तियों ने जताया दुःख
नहीं रहे दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न, शिल्पा समेत कई हस्तियों ने जताया दुःख
Share:

क्रिकेट जगत की जाने-माने और बेहतरीन स्पिनर्स में से एक पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न का बीते शुक्रवार को निधन हो गया। आप सभी को बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वॉर्न 52 साल के थे। वहीं सामने आने वाली जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कोह सामुई के एक विला में बेहोश पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मिली जानकारी के तहत शेन वॉर्न के अचानक हुए इस निधन से केवल खेल जगत में शोक की लहर नहीं है बल्कि दुनिया भर के फैंस सदमे में हैं। हाल ही में मनोरंजन जगत के सितारों ने दुःख जताया है।

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का है जिन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ''शेन वॉर्न के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर निशब्द हूं। आप इस व्यक्ति को जाने बिना क्रिकेट के खेल से प्यार नहीं कर सकते थे। यह बहुत ह्रदय विदारक है, ओम शांति।'' वहीं उनके अलावा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी शेन वार्न के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। जी दरअसल अभिनेता ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'महान स्पिन गेंदबाजों में से एक शेन वॉर्न के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। वह मैदान पर जादुई थे। मुझे उनसे लंदन की एक होटल लॉबी में मिलने का सौभाग्य मिला। वह वास्तव में आसानी से हंस देते थे। आरआईपी, हम आप की प्रतिभा को याद करेंगे।'

इसी के साथ साउथ अभिनेता महेश बाबू ने भी शेन वार्न के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया है और लिखा है, 'इस खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। विश्व क्रिकेट के लिए बेहद दुखद दिन। रेस्ट इन पीस रोड मॉर्श और शेन वॉर्न। आप बहुत याद आएंगे।' इसी के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'महापुरुष रहते हैं।' इसी के साथ उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। वहीं उनके अलावा बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने भी शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'इस खबर ने मेरे जैसे लाखों लोगों को सदन में और अविश्वास में छोड़ दिया है। वह बहुत जल्दी चले गए। आपकी आत्मा को शांति मिले, स्पिन के राजा।'

भोजपुरी के बाद अब बॉलीवुड में भी काम करना चाहती है नम्रता मल्ला, वायरल हुआ वीडियो

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए रणदीप हुड्डा, इस कारण हुए थे भर्ती

'बच्चन पांडे' में खूंखार दिखने के लिए अक्षय ने रिजेक्ट किए थे इतने लुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -