शर्मनाक! 85 वर्षीय महिला के साथ बदमाशों ने की दरिंदगी, विरोध किया तो कर दी हत्या, फिर शव के साथ...
शर्मनाक! 85 वर्षीय महिला के साथ बदमाशों ने की दरिंदगी, विरोध किया तो कर दी हत्या, फिर शव के साथ...
Share:

मैसूर: कर्नाटक के मैसूर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हासन जिले में एक खेत में 85 वर्षीय महिला का शव नग्न हालत में खेत में प्राप्त हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी ने पहले वृद्धा से बलात्कार करना चाहा। जब महिला ने विरोध किया तो पत्थर से सिर को कुचलकर मार डाला। तत्पश्चात, दरिंदे ने शव से दुराचार किया। पुलिस ने इस जघन्य कांड के आरोप को भी पकड़ लिया है। उसने वारदात को कबूल कर लिया है। अपराधी महिला का पहचान वाला ही बताया जा रहा है। इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर दिया है। 

मैसूर पुलिस के मुताबिक, एक 85 वर्षीय महिला 1 अप्रैल को अरसीकेरे तालुक के एरेहल्ली गांव में खेत में गई थी तथा घर नहीं लौटी। घरवालों ने 2 अप्रैल को अरसीकेरे ग्रामीण थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अफसरों ने बताया कि तलाशी के पश्चात् 2 अप्रैल को महिला का नग्न शव उसके खेत के पास एक सुनसान जगह पर मिला। जिसका सिर पत्थर से कुचला हुआ था। पुलिस ने तहकीकात के चलते पाया कि अपराधी 3 दिन पहले अपनी बाइक लेकर अपराध स्थल के पास खेत में घूम रहा था। अपराधी मिथुन कुमार (32) ने पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि अपराधी मृतक का परिचित था। महिला मडालू गांव स्थित अपने घर से अपने खेत में घूमने के लिए पैदल आई जो घर से 2 किलोमीटर दूर है। मगर लौटते वक़्त उसे रास्ता नहीं सूझ रहा था। उसे देखकर बदमाश मोटरसाइकिल पर आया और उसे घर छोड़ने की पेशकश की। चूंकि वह उसे जानती थी इसलिए महिला मोटरसाइकिल पर सवार हो गई मगर अपराधी उसे घर की जगह पास के खेत में ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने पत्थर से उसका सिर फोड़ दिया तथा उसकी मौके पर ही क़त्ल कर दिया। पुलिस ने कहा कि मरने के बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। वही पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है। 

जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित कर किया युवती से दुष्कर्म

बेगूसराय में DRI का छापा, 10 किलो से अधिक सोना बरामद

चलती ट्रेन में नाबालिग लड़की से गंदी हरकत करने लगा मदरसा टीचर, लोगों ने पकड़कर पीटा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -