सोनिया गाँधी से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद, कांग्रेस में वापसी को लेकर अटकलें तेज़
सोनिया गाँधी से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद, कांग्रेस में वापसी को लेकर अटकलें तेज़
Share:

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने आज कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि शकील अहमद कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं।  लोकसभा चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद अहमद को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

बिहार की मधुबनी संसदीय सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने शकील अहमद को कांग्रेस ने 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। महागठबंधन के सीट शेयरिंग फॉर्म्युले के अनुसार मधुबनी सीट विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के हिस्से में गई थी। शकील अहमद ने पार्टी के फैसले के खिलाफ जाकर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी रण में उतरने का निर्णय लिया था।

शकील अहमद मधुबनी संसदीय सीट से वर्ष 1998 और 2004 में सांसद रह चुके हैं। वह 1985, 1990 और 2000 में विधायक के पद पर भी रह चुके थे। अहमद राबड़ी देवी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 2004 में मनमोहन सिंह जे नेतृत्व वाली सरकार में संचार, आईटी और गृह राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला था। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी लगातार उन नेताओं से मिल रहीं हैं, जो या तो कांग्रेस से निकाले गए या नाराजगी की वजह से पार्टी छोड़ कर चले गए।

बिहार: नियोजित शिक्षकों के समर्थन में उतरी राजद, भाजपा बोली- SC दे चुका है फैसला

अनुच्छेद 370 : लद्दाख में हिंसा का डर हुआ समाप्त, फिर पर्यटन मंत्री ने कही ऐसी बात

जदयू नेता ने ही नितीश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाया गंभीर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -