इंटरनेट पर छाए शाहरुख़ खान के लाड़ले अबराम, वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ
इंटरनेट पर छाए शाहरुख़ खान के लाड़ले अबराम, वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर सुपरस्टार शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान ने अपने स्कूल धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में परफॉर्म किया। अबराम की परफॉरमेंस वीडियो वायरल हो गई है। स्कूल के प्ले में अबराम एक विशेष किरदार निभा रहे थे। उन्होंने ब्राउन और ऑरेंज आउटफिट पहना था। इंग्लिश में वो अपने डायलॉग बोल रहे थे। बेटे को देखने शाहरुख खान दर्शकों में मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर अबराम की परफॉरमेंस का वीडियो वायरल हो रहा है। 10 वर्षीय अबराम अभी से इतना शानदार अभिनय करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने प्रशंसकों को इंप्रेस कर दिया है। छोटे बेटे की परफॉरमेंस देखने के लिए शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी, बेटी सुहाना और सास सविता छिब्बर के साथ पहुंचे थे। शाहरुख खान को क्लीन शेवन लुक में देखा गया। व्हाइट शर्ट पहने बैठे शाहरुख खान, बेटे अबराम की परफॉरमेंस देख बहुत खुश हो रहे थे। उनके चेहरे पर गर्व साफ दिखाई दे रहा था। शाहरुख खान की प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

वही अपनी परफॉरमेंस के अंत में अबराम खान ने पापा शाहरुख का लोकप्रिय बाहें फैलाने वाला पोज भी किया। उन्होंने कहा, 'मुझे गले लगा लो। मुझे लोगों से गले मिलना पसंद है।' अबराम खान को स्कूल प्ले में एक्टिंग करते देख प्रशंसकों का दिन बन गया है। यूजर्स देखकर हैरान हैं कि अबराम इतनी छोटी उम्र में इतना शानदार एक्ट कर लेते हैं। तो कई उनकी क्यूटनेस पर फिदा हैं। वही शाहरुख के अतिरिक्त सुहाना खान, गौरी खान और अबराम की नानी सविता भी उन्हें स्टेज पर देख बेहद खुश थीं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या ने भी स्कूल प्ले में परफॉर्म किया था।

आराध्या बच्चन की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल, मां ऐश्वर्या ने खुद बनाया वीडियो

झूठी है ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की ख़बरें, इस वीडियो के वायरल होते ही अलगाव की खबरों पर लगा विराम

मनोरंजन जगत को बड़ा झटका, अब इस मशहूर सिंगर का हुआ निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -