शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, किया इस मशहूर मॉडल को कॉपी
शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, किया इस मशहूर मॉडल को कॉपी
Share:

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार शाहरुख खान यदि बॉलीवुड के किंग हैं तो उनकी बेटी सुहाना खान भी सोशल मीडिया क्वीन हैं। सुहाना आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम खाते पर कुछ फोटोज साझा की हैं और ये फोटोज एक मॉडल के लोकप्रिय लुक से प्रेरित है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

हाल ही में सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में सुहाना वाइट कलर के टैंक टॉप एवं ब्लू शॉर्ट्स में दिखाई दे रही हैं। सुहाना ने हाथ में कोल्ड ड्रिंक पकड़ी हुई है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सुहाना ने लिखा है- 'मान लो यह पेप्सी है और मैं सिंडी क्रॉफोर्ड हूं'। आपको बता दें यह फोटोज सुहाना की मां गौरी खान ने खींची हैं। 

वही अब आपको बताते हैं सिंडी क्रॉफोर्ड  के बारे में जिसकी भाँती सुहाना नजर आना चाहती हैं। दरअसल, सिंडी क्रॉफोर्ड एक मॉडल हैं, जिनका एक पेप्सी ऐड बहुत लोकप्रिय हुआ था। 1992 के पेप्सी ऐड में सिंडी के लुक को ही सुहाना ने रीक्रिएट किया है तथा वो भी अपने स्टाइल में। सुहाना की इन तस्वीरों पर उनकी फ्रेंड शनाया कपूर, महीप कपूर एवं सीमा खान के भी कमेंट आए हैं। वहीं प्रशंसक भी सुहाना की फोटोज पर कमेंट कर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। 

शिल्पा शेट्टी हुई परेशान, पोस्ट शेयर बोली- ये जो कुछ भी हो रहा है इसका खामियाजा...

VIDEO: शिल्पा के बुरे वक्त में उनके साथ हैं फैंस, घर के बाहर रखा सफ़ेद गुलदस्ता

बिडेन प्रशासन का बड़ा बयान, कहा- "बच्चों के टीके की जरूरत..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -