शहनाज गिल ने अपने नाम किया 'मोस्ट स्टाइलिश इमेजिंग फेस' का अवार्ड
शहनाज गिल ने अपने नाम किया 'मोस्ट स्टाइलिश इमेजिंग फेस' का अवार्ड
Share:

हमेशा ही ऐसा बोला जाता है कि किस्मत जिसका भी साथ देती है उसे आगे बढ़ने से कोई भी उन्हें रोक नहीं पाता है। ऐसा ही कुछ 'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल के साथ भी देखने के लिए मिल रहा है। आज शहनाज गिल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जहां पहले शहनाज की पाॅपुलैरिटी सिर्फ पंजाब तक सीमित थी वहीं अब वह देशभर लोगों के दिलों में खास स्थान बना चुकी है। चाहे शहनाज ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम नहीं किया पर उनको शो में आकर बहुत अधिक पॉपुलरिटी भी मिल चुकी है।

वक़्त के साथ-साथ ये पाॅपुलैरिटी बढ़ती ही चली जा रही है। शहनाज से जुड़ी हर खबर मिनटों में वायरल होने लग जाती है। इन दिनों शहनाज अपने रेड कार्पेट लुक और अवार्ड जीतने को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है।

 

शहनाज ने हाल ही में मोस्ट स्टाइलिश इमर्जिंग फेस अवार्ड भी जीत लिया है। ये अवार्ड पाकर शहनाज की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। उन्होंने इंस्टा पर इस अवार्ड के साथ कुछ  फोटोज भी साझा की हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by  (@iamkenferns)

पहली फोटोज में शहनाज मधुर भंडाकर के हाथों ट्राॅफी लेती हुई दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी फोटोज में शहनाज ट्राॅफी को चूमती दिखाई दे रही है। इन फोटोज के साथ शहनाज ने लिखा-'मैं प्रकट करना चाहती हूं: आने वाले कई...में से मेरा पहला! मैंइस सम्मान के लिए हिंदुस्तान टाइम्स का धन्यवाद। मैं बहुत आभारी हूं!'  

41 वर्ष की आयु में बच्चे को जन्म देने जा रही ये मशहूर अदाकारा

मुसीबत में फंसे कोरताला शिवा, इस अभिनेता ने बढ़ाया मदद का हाथ

पुष्पा: द राइज ने जीता फैंस का दिल, हासिल किए इतने मिलियन व्यूज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -