सिंगर गुरदास का यह वीडियो देख आपका खून भी खोल उठेगा
Share:

आज देश-दुनिया के युवाओं के हालात एक जैसे हैं। युवा नशे की गिरफ्त में है, लेकिन खेल के मैदान से दूर है। इन हालातों के बीच पंजाबी जगत के मशहूर सिंगर गुरदास मान का एक वीडियो आया है।  

यह वीडियो देखकर आपकी आंखों से आंसू बह निकलेंगे। वीडियो में देश के युवाओ का भटकाव साफ़ नज़र आता है। 

मान इस वीडियो में बाल्य  शहीद भगत सिंह मौजूद हालात में लेकर आते है। उन्हें देश में अब के हालात से रूबरू कराते हैं। वह इन नन्हे भगत सिंह को बताते हैं कि देश को अंग्रेजों से आजादी तो मिल जाएगी, लेकिन इसके बाद जो होगा वह बेहद दुखद है। 

वे छोटे भगत सिंह से भी यह भी कहते हैं कि वह आगे की कहानी देखकर अपना इरादा नहीं बदलेगा और वह नन्हा बालक यकीन दिलाता है कि भगत सिंह अपनी कहानी कभी नहीं बदल सकता। इसके बाद वह भगत सिंह को इस दुनिया में लेकर आते हैं।

नन्हे भगत सिंह को वे दिखाते हैं कि किस तरह यहां मार-काट, छेड़छाड़ और नशे की गिरफ्त में लोग मगन हैं। कोई किसी का मर्डर कर रहा है, तो कोई किसी पर एसिड फेंक रहा और कोई नशे की दवा ले रहा। यहां तक कि एक मां के लिए अब उसकी प्रायॉरिटी बच्चा नहीं रहा, बल्कि अपने बच्चे के सामने ही वह पार्टी ड्रिंक्स और सिगरेट ले रही और बच्चा दवाई खा रहा। 

वे भगत सिंह को बताते है कि रंगीला पंजाब अब काला पड़ चुका है। अब बच्चे खेलने और एक्सरसाइज़ के लिए मैदान में नहीं जाते, इसलिए अब गिने-चुने ही खिलाड़ी रह गए हैं। 

इसके बाद ये सारी चीजें देखकर नन्हा भगत रो पड़ता है और आखिरकार अपने नाम के आगे लिखा शहीद मिटा देता है।  

अक्षय व हुमा के शूटिंग के समय ऐसे थे अंदाज, देखें On Location Photos

अरशद ने कहा : वा भाई वा अक्षय मियां....

...तो बड़े परदे पर एक साथ नज़र आएंगे शाहरुख, सलमान और आमिर!

इंटेंस सीन के लिए खुद को अँधेरे कमरे में बंद कर लेती हूँ-ज़ायरा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -