एक बार फिर शाहरुख़-आलिया ने मिलाया हाथ, इसी साल आएगी फिल्म 'Darlings'
एक बार फिर शाहरुख़-आलिया ने मिलाया हाथ, इसी साल आएगी फिल्म 'Darlings'
Share:

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की नयी फिल्मों के नाम धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। बीते दिनों ही यह खबर आई थी कि जल्द ही वह पठान फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। वैसे इसी के साथ अब उनकी नयी फिल्म के एलान हुआ है। यह फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज में बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम 'डार्लिंग्स' है। इस फिल्म में आलिया भट्ट होंगी। वैसे आपको याद हो तो इससे पहले दोनों की जोड़ी 'डियर जिंदगी' में नजर आ चुकी है। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी फिल्म 'डिअर जिंदगी' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में शाहरुख और आलिया की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी काफी लोकप्रिय रही थी। 

मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज में 'डार्लिंग्स' बनने जा रही। इस फिल्म में आलिया लीड रोल में दिखाई देंगी। वहीं खबरें यह भी है कि यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आने वाली है। 'डार्लिंग्स' फिल्म मां और बेटी के रिश्ते पर आधारित होगी। इस फिल्म में आलिया के अलावा शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू लीड रोल में नजर दिखाई देने वाले हैं। कहा जा रहा है 'डार्लिंग्स' की शूटिंग फर्स्ट क्वार्टर में शुरू की जाएगी।

जी दरअसल यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में आने के बारे में कहा जा रहा है। इस समय प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है और टीम मुंबई में बहुत जल्द इसे तैयार करने की तैयारी में है। आपको बता दें कि यह फिल्म मुंबई की एक मिडिल क्लास फैमिली पर गढ़ी जाएगी और फिल्म में दो महिलाओं के जीवन को दिखाया जाएगा।

मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी दूसरी बार बनेगे माता- पिता

सिर्फ 1 रुपए में इलाज, गरीबों का उपचार करने के लिए इस डॉक्टर ने खोला अनोखा क्लिनिक

म्यांमार की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के खिलाफ तैनात किए गए बख्तरबंद वाहन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -