मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी दूसरी बार बनेगे माता- पिता
मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी दूसरी बार बनेगे माता- पिता
Share:

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। वैलेंटाइन डे पर उनके प्रवक्ता ने ये खुशी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दंपति ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी शेयर किया है, जिसमें एक पेड़ के नीचे सभी मुस्कुरा रहे हैं और 39 वर्षीय मेगन मर्केल गर्भावस्था के लक्षण नज़र आ रहे है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके प्रवक्ता ने दंपत्ति के बड़े बेटे का संदर्भ देते हुए बोला कि  "हम पुष्टि कर सकते हैं कि आर्ची  बड़े भाई बनने जा रहे है। मेगन अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद में बहुत खुश दिखाई दे रही हैं।" यह घोषणा ब्रिटिश अखबारों में छपी उस खबर के 37 वर्ष बाद आई है जिसमें प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेज डायना के दूसरी बार माता-पिता बनने से जुड़ी खबर छपी थी। तब डायना दूसरे बच्चे के रूप में प्रिंस हैरी को जन्म देने वाली थीं।

हम बता दें कि मेगन और 36 वर्षीय हैरी, जो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते हैं, उन्होंने बीते वर्ष मार्च में फ्रंटलाइन रॉयल ड्यूटी छोड़ दी थी और अब कैलिफोर्निया में रहते हैं। बीते वर्ष जनवरी में ही प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने ड्यूक ऑफ ससेक्स और डचेस ऑफ ससेक्स की शाही उपाधि छोड़ने का एलान किया था। इससे पहले इस दंपत्ति ने मई 2019 में एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम आर्ची है। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। पिछले साल जुलाई में मेगन का मिसकैरिज भी हुआ था।

सिर्फ 1 रुपए में इलाज, गरीबों का उपचार करने के लिए इस डॉक्टर ने खोला अनोखा क्लिनिक

कोरोना पॉजिटिव पाए गए गुजरात सीएम विजय रुपाणी, कल मंच पर हो गए थे बेहोश

होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -