टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर सेलेब्स ने दी बधाइयां
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर सेलेब्स ने दी बधाइयां
Share:

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। यह जीत करीब 41 साल बाद मिली है। ऐसे में भारतीय टीम की इस ऐतिहासित जीत पर पूरे देश को गर्व हो रहा है। इस समय आम व्यक्ति से लेकर खास व्यक्ति तक टीम को खूब बधाईयां दे रहे हैं और पीठ थपथपा रहे हैं। इसी लिस्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं। सभी टीम की जीत पर सीना चौड़ा कर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस लिस्ट में पहला नाम शाहरुख खान का है। अभिनेता हॉकी कोच का शानदार किरदार पर्दे पर उकेर चुके हैं और आज उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'वाह!! भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। अपने चरम पर सामर्थ्य और कौशल। क्या शानदार मैच रहा।' वहीँ उनके अलावा अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया है और लिखा है- 'इतिहास रचने के लिए टीम इंडिया को बधाई! 41 सालों बाद ओलंपिक मेडल! क्या मैच रहा, क्या कमबैक किया!' इसी के साथ अनिल कपूर ने भी एक ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है: ''शानदार जीत।। काश मेरे पिता आज जीवित होते और इस ऐतिहासिक दिन को अपनी आंखों से देखते तो वो बहुत खुश होते।। भारतीय पुरुष हॉकी टीम धन्यवाद।। बहुत बधाईयां!!!'' वहीँ अदाकारा निम्रत कौर ने भी एक ट्वीट किया है और लिखा है- ''भारतीय पुरुष हॉकी टीम बहुत बधाईयां।।'' वहीँ तमन्ना भाटिया ने ट्वीट कर लिखा है- 'A win that will go down in history! What a phenomenal performance by our men’s hockey team Bringing home the bronze after 41 years! Congratulations Team India ???????? #Olympics #Cheer4India #BackTheBlue' इसी तरह और भी कई सेलेब्स ने बधाइयां दी हैं।

कौन थे 'रणछोड़दास रबारी', जिनका 'भुज' फिल्म में संजय दत्त ने निभाया किरदार

पति से तलाक लेगी नागिन की यह अदाकारा, कहा- 'मुझे थप्पड़ मारा, पेट पर लात मारी'

कोरोना मुक्त होने की कगार पर भारत का ये प्रदेश, पिछले 24 घंटे में मिला महज एक नया मरीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -