'हम तो पार्टी का झंडा लगाते हैं, तिरंगा क्यों लगाएं ?', अखिलेश यादव के सांसद का बयान
'हम तो पार्टी का झंडा लगाते हैं, तिरंगा क्यों लगाएं ?', अखिलेश यादव के सांसद का बयान
Share:

लखनऊ: केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से इस साल स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की गई थी।  इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से आग्रह किया है कि वह 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराएं। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के लोकसभा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने एक बयान देकर सियासी बखेड़ा खड़ा कर दिया है। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान मच गया है।

सपा के सांसद का कहना है कि, 'घर में तिरंगा लगाने की क्या आवश्यकता है। तिरंगा लगाना जरूरी नहीं होना चाहिए। हम तो पार्टी का झंडा लगाते हैं, मुल्क का झंडा तो मुल्क वाले लगाते हैं।' यही नहीं शफीकुर्रहमान बर्क ने यह भी कहा कि, 'मुझे तिरंगा यात्रा में शामिल होने का कोई निमंत्रण नहीं मिला और तिरंगा लोगों को अपनी इच्छा से लगाना चाहिए, ये अनिवार्य नहीं हो सकता।'

बता दें कि, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय बुधवार (3 अगस्त 2022) को सभी सांसदों के लिए बाइक से तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम निर्धारित किया था। मंत्रालय की तरफ से सत्ता और विपक्ष के सभी सांसदों को इसमें शामिल होने के लिए पत्र लिखा था। इस यात्रा को लाल किले से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और यह विजय चौक पर इस यात्रा का समापन हुआ। इस यात्रा में सत्ता पक्ष के लोग शामिल हुए, मगर विपक्ष गायब रहा। इस पर कई नेताओं ने विपक्ष की आलोचना की है।

गुजरात कांग्रेस को झटका,ये दो वरिष्ठ नेता के बीजेपी में शामिल होने की खबर

राहुल-सोनिया को जल्द होगी जेल, मनी लॉन्डरिंग मामले में मिलेगी सजा

तेलंगाना प्रदेश के कांग्रेस प्रमुख ने केंद्र से केसीआर के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -