मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर पेड़ से टकराई शबाना आज़मी की कार, घायल अवस्था में अस्पताल में हुईं भर्ती
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर पेड़ से टकराई शबाना आज़मी की कार, घायल अवस्था में अस्पताल में हुईं भर्ती
Share:

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री व गीतकार-शायर जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी शनिवार को एक कार हादसे में घायल हो गईं हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर कोल्हापुर के पास हुआ है। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने जानकारी देते कहा कि यह हादसा शनिवार को मुंबई से 60 किलोमीटर दूर कोल्हापुर के पास दोपहर 3.30 बजे के आसपास हुआ है।

उन्होंने बताया है कि जिस कार में शबाना सवार थीं, वह एक ट्रक से जा टकराई। उन्हें उपचार हेतु नवी मुंबई के MGM हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कार में शबाना आजमी के साथ उनके पति जावेद अख्तर भी मौजूद थे। हालांकि जावेद अख्तर को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया है कि ट्रक से टकराने कार का आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है।

दुर्घटना के फौरन बाद ही सोशल मीडिया पर उनकी जानकारी हासिल करने वालों की तादाद बढ़ गई है। हर कोई उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भी कर रहा है। एक दिन पहले शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के जन्मदिन पर बेहतरीन पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के अभिनेता व अभिनेत्री शामिल हुए थे।

इकॉनमी को लेकर गडकरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना कठिन...

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा परिवर्तन, जानिए क्या है आज का भाव

SBI ने ग्राहकों को दिया दोहरा झटका, FD के बाद अब RD के ब्याज पर चलाई कैंची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -