'1000 लड़कियों का यौन शोषण..', ब्रजभूषण सिंह बोले- शिलाजीत की रोटियां खाता हूँ क्या ?
'1000 लड़कियों का यौन शोषण..', ब्रजभूषण सिंह बोले- शिलाजीत की रोटियां खाता हूँ क्या ?
Share:

नई दिल्ली: महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे बृज भूषण शरण सिंह ने एक विवादित बयान दिया है। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद ने एक साक्षात्कार में कहा है कि लोग उनके ऊपर तरह-तरह के इल्जाम लगा रहे हैं। ब्रजभूषण ने कहा कि, कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि मैंने 1000 महिलाओं का यौन शोषण किया है। ऐसा लगता है कि मैं शिलाजीत से बनी रोटियां खाता हूं। बता दें कि बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को लेकर पहलवान जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन आरोपों को लेकर बृज भूषण शरण सिंह ने इंटरव्यू में कहा है कि पहले कहा जा रहा था कि मैंने 100 लोगों का यौन शोषण किया है। फिर कहने लगे कि 1000 लोगों के साथ शोषण किया है। क्या मैं शिलाजीत से बनी रोटियां खाता हूं? बृज भूषण सिंह ने इसके साथ ही यह आरोप भी लगाया कि यह पहलवान राजनीति से प्रेरित होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले कई पहलवान जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यह पहलवान मांग कर रहे हैं कि ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ सरकार यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाले निगरानी पैनल के निष्कर्षों को सार्वजनिक करे।

बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार (28 अप्रैल) को बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। यह FIR 7 महिला पहलवानों द्वारा भाजपा सांसद पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को लेकर दर्ज की गई हैं। शुक्रवार को ही शीर्ष अदालत में प्रधान न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ के सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उपस्थित होकर केस दर्ज किए जाने के बारे में जानकारी दी थी। पहली FIR नाबालिग पहलवान के आरोपों के आधार पर Pocso ऐक्ट के तहत दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी FIR महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने से संबंधित धाराओं में दर्ज की गई थी।

'जलती चिता से लाश निकालकर 5 हिन्दुओं ने किया बलात्कार..', सोशल मीडिया पर क्यों फैलाया जा रहा ये झूठ?

'लालच में फँसकर बने थे ईसाई..', पंडित धीरेंद्र शास्त्री से कथा सुन सागर के 95 लोगों ने की घर वापसी

14 मैसेंजर ऐप्स पर केंद्र सरकार ने लगाया बैन, कश्मीर के आतंकियों को इनके जरिए ही मिलते थे निर्देश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -