साई बाबा पर भी हो रहा 500 रूपए के नोट का असर
साई बाबा पर भी हो रहा 500 रूपए के नोट का असर
Share:

शिर्डी : केेंद्र सरकार द्वारा देशभर में 500 रूपए और 1000 रूपए के नोट्स को बैन करने के बाद अब लोग अपने नोट्स को खपाने में लगे हुए हैं हालांकि अब नोट्स के बाजार में आने की प्रक्रिया कुछ धीमी पड़ गई है। बड़े पैमाने पर लोग बैंकस में अपने नोट्स जमा करवा रहे हैं। इससे पहले लोग बीते दो दिनों से बाजार में नोट चला रहे थे। लोगों द्वारा सामान खरीदने और सेवाओं के एवज में 500 रूपए और 1000 रूपए के बंदे नोट्स दिए जाने का असर शिर्डी के श्री सांईबाबा मंदिर में भी हुआ है।

दरअसल श्री सांईबाबा मंदिर में यह निर्देश जारी कर श्रद्धालुओं को निःशुल्क सेवा प्रदान की जा रही है। इस सेवा के तहत श्रद्धालुओं को नाश्ता, चाय, दूध, काॅफी, भोजन आदि देने के बदले कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। हालांकि मंदिर के दान पात्र में जरूर 500 रूपए और 1000 रूपए के नोट मिलने की संभावना है।

माना जा रहा है कि बड़े पैमाने पर दानपात्र में यह राशि पाई जा सकती है। हालांकि सरकार के इस निर्णय के बाद चाय और अन्य वस्तुओें के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा ऐसे में कुछ श्रद्धालुओं को ये सुविधाऐं पाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा और मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -