समाज में महिलाओं की संख्या बढऩी चाहिए: CM शिवराज सिंह चौहान
समाज में महिलाओं की संख्या बढऩी चाहिए: CM शिवराज सिंह चौहान
Share:

भोपाल:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे। महिला सशक्तिकरण के प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम को यादगार बनाया जाएगा।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'इस दिन सुबह वृक्षारोपण से लेकर महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम नारी तू नारायणी में महिलाओं की सशक्त भागीदरी सुनिश्चित की जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों में मेरी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह की भी सक्रिय सहभागिता रहेगी।'

जी दरअसल बीते दिन ही शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिन भर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस समेत राज्य शासन के सभी अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव भी वीसी के माध्यम से शामिल रहे। इसी बैठक में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, महिला-कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक, आर्थिक उन्नति, रोजगार, समानता, बेटी-बचाओं, आदि विभिन्न महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कहा, 'स्त्री-पुरूष लिंगानुपात चिंता का विषय है। समाज में महिलाओं की संख्या बढऩी चाहिए।'

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूहों को अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने समूहों के कार्यों को विश्व स्तर तक पहुँचाने के लिये निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, 'लोकल को वोकल बनाने में सहयोग करें। महिला सशक्तिकरण दिवस के कार्यक्रम में संघर्ष से सफलता तक पहुँची महिलाओं को सम्मान मिलेगा।'

महिला सफाई कर्मियों के साथ CM शिवराज सिंह चौहान ने की सफाई

MP: CM शिवराज सिंह चौहान ने दिए 'रोको-टोको अभियान' को प्रभावी तरीके से लागू करने के आदेश

एयर इंडिया ने कहा- "टाटा समूह स्पाइसजेट पूरी तरह से अब..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -