उर्दू के नामचीन शायर अनवर जलालपुरी का निधन
उर्दू के नामचीन शायर अनवर जलालपुरी का निधन
Share:

लखनऊ। लोकप्रिय शायर अनवर जलालपुरी का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 28 दिसंबर को कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बाद, चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जब चिकित्सकों ने उनका उपचार किया तो, उन्हें मस्तिष्क आघात की बीमारी बताई गई थी। किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्राॅमा सेंटर में जलालपुरी को भर्ती करवाया गया था। उन्होंने प्रातः करीब 9.15 बजे अंतिम सांस ली।

गौरतलब है कि जोहर की नमाज के बाद, उनके पैतृक क्षेत्र जलालपुर में उन्हें सुपुर्द - ए - खाक किया जाएगा। जलालपुरी ने कई किताबें लिखी थीं, जिन्हें बेहद पसंद किया गया। उन्होंने, लोकप्रिय धारावाहिक अकबर द ग्रेट के संवाद भी लिखे थे। उन्होंने  श्रीमद्भगवत गीता के उर्दू संस्करण पर लेखन  किया था।

इसे जमकर सराहा गया था। उनके निधन पर, साहित्य जगत में शोक की लहर छा गई। उनके परिजन से मिलने बड़े पैमाने पर, लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। उनके अंतिम दर्शनों के लिए, भी बड़े पैमाने पर लोग उनके आवास पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में बेहतर शायर कम ही मिल पाते हैं। ऐसे में जलालपुरी का निधन एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उन्होंने जिस तरह से धारावाहिकों के संवाद लिखे वे बेहद कमाल के थे। उनकी शायरी में जिंदादिली और खुबसूरती थी। 

नाइजीरिया: सड़क दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौत

मौत को लेकर कहे जाते है ये झूठ

नाइजीरिया: चर्च से लौट रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 14 की मौत

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -