सर्गी बुबका टाटा मुंबई मैराथन के अंतरराष्ट्रीय एम्बेसडर नियुक्त
सर्गी बुबका टाटा मुंबई मैराथन के अंतरराष्ट्रीय एम्बेसडर नियुक्त
Share:

मुंबई: पोल वॉल्ट में 35 बार विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाले यूक्रेन के दिग्गज एथलीट सर्गी बुबका को टाटा मुंबई मैराथन के अंतरराष्ट्रीय एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है। मुंबई मैराथन के 15वें संस्करण का आयोजन 21 जनवरी को होगा। इसकी पुरस्कार राशि 405, 000 अमेरिकी डॉलर है। हाल ही हुए इंटरव्यू में बुबका ने कहा, "टाटा मुंबई मैराथन जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से जुड़ना सौभाग्य की बात है। मैंने इस मैराथन की ऊर्जा और महत्ता के बारे में काफी कुछ सुना हुआ है। मुझे इसके अनुभव का बेसब्री से इंतजार है। मैं सभी प्रतिभागियों को इस मैराथन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

यूक्रेन के पूर्व 54 वर्षीय एथलीट उन 24 एथलीटों में शामिल हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के हॉल ऑफ फेम में रखा गया है। उन्होंने 1988 में सियोल ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता था। इसके अलावा, बुबका 2007 से ही एआईएफएफ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पदभार संभाल रहे हैं। वह यूक्रेन की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष भी हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के सदस्य बुबका यूनेस्को के साथ चैम्पियन ऑफ स्पोर्ट के रूप में करीबी से काम कर रहे हैं। 

कैसा रहा कपिल देव का क्रिकेट करियर

टीम वीर मराठा धमाल मचाने को तैयार

इंडिगो एयरलाइंस पर ज्वाला का ज्वलंत ट्वीट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -