गरीबों का दुःख देख इस शख्स ने दान कर डाली 600 करोड़ की दौलत, जानिए कौन है ये दानवीर?
गरीबों का दुःख देख इस शख्स ने दान कर डाली 600 करोड़ की दौलत, जानिए कौन है ये दानवीर?
Share:

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में रहने वाले समाजसेवी एवं उद्योगपति डॉक्टर अरविंद कुमार गोयल ने अपनी सारी संपत्ति निर्धनों को दान कर दी। इनकी संपत्ति का कुल दाम लगभग 600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अरविंद गोयल ने यह दान प्रदेश सरकार को दिया है। जिसका उपयोग निर्धनों की सहायता के लिए होगा। उन्होंने अपने पास केवल मुरादाबाद सिविल लाइंस स्थित कोठी रखी है।

डॉक्टर अरविंद गोयल यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों में 100 से अधिक शिक्षण संस्थान, वृद्धा आश्रम एवं चिकित्सालय में ट्रस्टी हैं। कोविड लॉकडाउन के चलते भी मुरादाबाद के 50 गांवों को गोद लेकर उन्होंने लोगों को खाना खिलाया था तथा दवा की व्यवस्था की थी। डॉक्टर अरविंद गोयल के पिता प्रमोद कुमार और मां शकुंतला देवी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्हें 4 बार राष्ट्रपति सम्मानित कर चुके हैं। 

वही सोमवार रात डॉ। गोयल ने संपत्ति दान करने की घोषणा की। इस फैसले में उनके परिवार का प्रत्येक सदस्य का समर्थन है। डॉक्टर गोयल का कहना है कि 25 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी संपत्ति दान करने की ठान ली थी। उन्होंने कहा, दिसंबर का महीना था, वो ट्रेन से कहीं जा रहे थे। तभी सामने से एक निर्धन आदमी ठंड से ठिठुरता दिखाई दिया। उसके पास न चादर थी, न पैरों में चप्पल। उस आदमी को देखकर मुझसे रहा नहीं गया तथा मैंने अपने जूते उतारकर उसे दे दिए। किन्तु कड़ाके की ठंड होने के कारण मेरी भी स्थिति खराब होने लगी। उस दिन मैंने सोचा था कि इसकी भांति ना जाने कितने लोग ठिठुरते होंगे। तभी से मैं निर्धनों एवं बेसहारा की सहायता करता रहा हूं।

'पत्रकार को लिखने से रोक नहीं सकते...', मोहम्मद जुबैर को बेल देते हुए SC ने कही ये बड़ी बातें

इस राज्य में ATM से निकलेगा चावल-गेहूं, जानिए कैसे?

WFH को लेकर आई बड़ी खबर, सरकार ने जारी किया ये नया नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -