पाकिस्तान को भारत जैसा बताने पर रेम्या के खिलाफ देशद्रोह का आरोप
पाकिस्तान को भारत जैसा बताने पर रेम्या के खिलाफ देशद्रोह का आरोप
Share:

बेंगलुरू : दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन, अर्थात् दक्षेस में भागीदारी कर वापस लौटीं और कन्नड़ अभिनेत्री से राजनेता बनी रम्या के बयान पर बवाल मच गया है। दरअसल इस मामले में उन्हें देशद्रोह के आरोपों का सामना करना पड़ा है हालांकि उनके समर्थकों ने कहा कि रम्या ने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे उन्हें देशद्रोह का सामना करना पड़े। कन्नड़ फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री रम्या के नाम से लोकप्रिय हैं मगर उनका वास्तविक नाम दिव्या स्पंदना है। 33 वर्ष की यह अभिनेत्री कांग्रेस की नेता हैं। उन्होंने ट्विटर पर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के बयान का विरोध किया है।

दरअसल रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि पाकिस्तान जाना नर्क जैसा अनुभव रहा मगर इसके विपरीत रेम्या ने ट्विट कर लिखा कि पाकिस्तान नर्क नहीं हैं वहां के लोग बिल्कुल हम जैसे ही हैं। उन्होंने हमारे साथ बहुत अच्छा बर्ताव भी किया। रेम्या के इस बयान को देशद्रोह माना गया और विरोधी पार्टियों ने उनका विरोध प्रारंभ कर दिया। दरअसल बेंगलुरू से करीब 270 किलोमीटर दूर स्थित मदीकेरी में अभिभाषक ने उनके विरूद्ध देशद्रोह का प्रकरण दर्ज करवा दिया।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस शासित कर्नाटक में देशद्रोह शब्द चर्चा में है। कश्मीर से जुड़े कार्यक्रम को लेकर आजादी के नारे लगाने पर एमनेस्टी इंटरनेशल के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करवा लिया। देशद्रोह और दंगा करने का मामला भारतीय जनता पार्टी से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पुलिस के पास पहुंचने पर दर्ज कर दिया गया था।

पाकिस्तान में हिंदू कपड़ा व्यापारी पर हमलावरों ने दागी गोलियां, हालात स्थिर

मोदी दांव से बौखलाया पाक, बलूच नेताओं पर मामले दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -