मथुरा हिंसा: रामवृक्ष का सिक्योरिटी गार्ड आया पुलिस के हत्थे
मथुरा हिंसा: रामवृक्ष का सिक्योरिटी गार्ड आया पुलिस के हत्थे
Share:

मथुरा : उतर प्रदेश के मथुरा में हुए हिंसक झड़प का मास्टर माइंड रामवृक्ष यादव के सुरक्षा अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे बदायूं से हिरासत में लिया। उसके साथ उसकी पत्नी और बेटी को बी पुलिस ने दर दबोचा। इस बात की पुष्टि एसएपी बबलू सिंह ने की।

2 जून को जवाहर बाग में अवैध कब्जे को हटाने पहुंचे पुलिस पर फायरिंग कर दी गई थी, जिसमें दो पुलिस कर्मी समेत 29 लोगों की जानें गई थी। रामवृक्ष का सिक्योरिटी गार्ड वीरेश घटना के बाद से ही फरार था। रामवृक्ष की कोर टीम का यह तीसरा अहम सदस्य है।

इससे पहले पुलिस ने रसद सप्लाई करने वाले राकेश गुप्ता और चंदन बोस को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर छापे भी मारे। वीरेश का काम रामवृक्ष की सेना को ट्रेनिंग देना था। वो खुद एक शार्प शूटर है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -