'SDM बनते ही भूल गईलु', ज्योति मौर्य-आलोक पर बने गानें, आपने सुने क्या?
'SDM बनते ही भूल गईलु', ज्योति मौर्य-आलोक पर बने गानें, आपने सुने क्या?
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत में हर मुद्दे पर तुरंत गाने बना दिए जाते हैं। करेंट मुद्दों पर भोजपुरी गाने सुनकर किसी को भी समझ आ जाएगा कि हमारे आस-पास क्या हो रहा है। कुछ गाने SDM ज्योति मौर्य एवं आलोक मौर्य पर भी बनाए गए हैं। गानों के माध्यम से SDM की कहानी को किस प्रकार पेश किया गया है। उस पर थोड़ी बात कर लेते हैं। ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य विवाद पर अब तक 10 से अधिक गाने बनाए जा चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि इन गानों को बहुत पसंद भी किया जा रहा है। कुछ गानों के लिए आलोक मार्य को सपोर्ट किया गया है। वहीं कुछ गानों में दोनों के बीच आई दूरियों का जिक्र हुआ है।  

वही इस लिस्ट में टॉप पर SDM ज्योति मौर्या आलोक मौर्या पर बनी चालीसा है, जिसे चंदा शर्मा ने अपनी आवाज दी है। ये गाना 5 जुलाई को लॉन्च हुआ था, जिसे अब तक 12 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर 'SDM बनते ही भूल गईलु' सॉन्ग है, जिसे अब तक 6 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। ट्रेंडिंग गाने को रितीक पांडे ने गाया है। गाने के लिरिक्स गुरुदेव जी ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक अमन रॉक है। 

वही इंटरनेट पर ‘बेवफा एसडीएम ज्योति उर्फ आलोक मौर्या को इंसाफ’ गाने की भी काफी चर्चा है। इसे ओम प्रकाश ने गाया है। भोजपुरी ट्रेंडिंग सॉन्ग में ‘राजा SDM बना दा धोखा ना देहम’ का खुमार भी लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। इस गाने को शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। ये सिर्फ उदाहरण मात्र हैं। यदि आप यूट्यूब पर ज्योति मौर्य और आलोक मौर्या पर बने गाने सर्च करेंगे, तो प्रत्येक घंटे आपको इनकी कहानी पर नया भोजपुरी गाना दिखाई देगा। 

आखिर किस बात का है गौहर खान को पछतावा? पोस्ट शेयर कर कही ये बात

'शहनाज़ गिल एक्ट्रेस कम छिछोरी ज्यादा लग रही है', इस एक्टर ने उड़ाया 'पंजाब की कैटरीना कैफ' का मजाक

बिग बॉस OTT 2 की इस जोड़ी ने फैंस को दिलाई सिद्धार्थ-शहनाज की याद, वायरल हुए VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -