'वैज्ञानिकों से अपील हैं कि वो मोदी जी को सूर्यलोक पर पहुंचा दें': लालू यादव
'वैज्ञानिकों से अपील हैं कि वो मोदी जी को सूर्यलोक पर पहुंचा दें': लालू यादव
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में INDIA गठबंधन के 28 विपक्षी दलों के नेताओं का 2 दिन के लिए जमावड़ा लगा है। मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में बैठक को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। लालू यादव ने कहा कि हमें प्रसन्नता है कि सभी दल एक साथ आ रहे हैं। हम शुरू से यह लड़ाई लड़ते रहे हैं कि 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ'।

लालू ने कहा कि इस देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। देश में गरीबी, मंहगाई बढ़ रही है। निरंतर लड़ाई लड़ते-लड़ते हम लोग आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। तंज कसते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सभी दल एकजुट हुए हैं। सभी को याद होगा कि कितना झूठ बोलकर भाजपा सत्ता में आई थी। अपने चिर-परिचित अंदात में तंज कसते हुए लालू ने कहा कि इसके लिए मोदी सरकार ने लोगों के जनधन खाते भी खुलवाए थे। हम पति-पत्नी ने भी अपना खाता खुलवाया। लेकिन पैसा नहीं आया। मिला क्या, ये आप लोगों को भी मालूम होगा। वास्तव में वो पैसा इन्हीं लोगों का पैसा था। तत्पश्चात, राजद सुप्रीमो ने कहा कि चंद्रयान को लेकर बहुत जय-जयकार हो रही है। चंद्रयान की कामयाबी पर हम सभी को गर्व भी है। लेकिन, वैज्ञानिकों ने अपील कर रहे हैं कि मोदी जी को सूर्यलोक पर पहुंचा दें। इसके लिए हमारी शुभकामनाएं भी हैं। देश में विपक्ष का कोई ऐसा नेता नहीं बचा है, जिसे जांच एजेंसियों का सामना न करना पड़ा हो।

इससे पहले बैठक को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले गठबंधन के नेताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन 28 पार्टियों का नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का गठबंधन है। देश के लोग एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो 21वीं सदी के भारत का निर्माण करना चाहते हैं। मोदी सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। विदेशों के अखबारों में खबरें छप रही हैं कि मोदी सरकार एक व्यक्ति के लिए काम कर रही है। देश का नाम ऐसे नहीं बढ़ेगा। आज हमारा युवा बेरोजगार घूम रहा है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमारे लोगों की आमदनी कम और खर्चे अधिक हैं। मोदी सरकार स्वयं को भगवान से बढ़कर समझ रही है। जब कोई ऐसा सोचता है तो उसका पतन निश्चित होता है। बहुत सारी ताकतें हमारे गठबंधन को तोड़ने में लगी हुई हैं। बहुत सारी भ्रामक बातें भी गठबंधन को लेकर कही जा रही हैं। बता दूं कि हमारे गठबंधन में किसी की किसी से कोई लड़ाई नहीं है। सभी किसी पद के लिए नहीं बल्कि देश के लिए एक साथ आए हैं।

MP की बेटी ने किया कमाल! बनी ब्यूटी क्वीन, अब जापान में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

क्या है आदित्य-L1 मिशन का उद्देश्‍य? वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

यहाँ जानिए आदित्य-एल1 से जुड़ी जरुरी बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -