झारखंड में 1 मार्च से दोबारा खुलेंगे स्कूल और कॉलेज
झारखंड में 1 मार्च से दोबारा खुलेंगे स्कूल और कॉलेज
Share:

रांची: एक तरफ जहाँ कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ झारखंड में स्कूल और कॉलेज 1 मार्च से फिर से खुल रहे हैं। यहाँ आईटीआई (ITI) प्रशिक्षण को भी फिर से खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। जी दरअसल झारखंड में दिसंबर 2020 में पहले 10वीं और 12वीं के लिए कक्षाएं शुरू हुईं थीं। वहीं सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों के साथ-साथ दंत चिकित्सा और मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेजों को भी उसी दौरान दोबारा खोलने की अनुमति दी गई थी।

आपको पता ही होगा जेएसी (JAC) बोर्ड परीक्षा 2021 की डेटशीट कक्षा 10 और 12 के लिए जारी हुई है। यह परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी और 21 मई तक जारी रहने वाली हैं। आपको हम यह भी बता दें कि झारखंड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक और झारखंड कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

क्या नहीं खुलेगा अभी- नए दिशा निर्देश के तहत यहाँ प्राथमिक और मध्य विद्यालय अब भी बंद रहेंगे। इसके अलावा जुलूस निकालने पर भी रोक है। यहाँ होटल या क्लब में स्वीमिंग पूल भी नहीं खोले जाएंगे। वहीं सिनेमा हॉल में शत प्रतिशत मौजूदगी पर रोक बरकरार रहेगी। जी दरअसल इन सभी गतिविधियों में स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय के एसओपी का पालन करने के सख्त आदेश दिए गए हैं। आपको हम यह भी बता दें कि यहाँ सार्वजनिक स्थान पर मास्क और समाजिक दूरी का मानना अनिवार्य है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके ऊपर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ यहाँ सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क और उचित शरीरिक दूरी अनिवार्य, थूकने पर रोक लगी हुई है।

बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया अर्थव्यवस्था की लिए जरूरी

इस राज्य में अब नहीं खेल पाएंगे ऑनलाइन रमी गेम, राज्य सरकार ने लगाया प्रतिबंध

मम्मी, पापा और चाचू सॉरी, मैं पिछले 2 महीने से बहुत परेशान हूं! कहकर फंदे पर लटक गया MBBS छात्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -