सिंगरौली का अनोखा स्कूल, यहाँ दोनों हाथ से लिखते हैं बच्चे
सिंगरौली का अनोखा स्कूल, यहाँ दोनों हाथ से लिखते हैं बच्चे
Share:

मध्य प्रदेश में स्थित सिंगरौली जिले के बुधेला गांव की एक अनोखी बात है। जी दरअसल यहाँ 100 बच्चे दोनों हाथों से एक साथ लिखने का हुनर जानते हैं। सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। जी दरअसल इस गांव के एक निजी स्कूल में छात्र इस विधा में इतने निपुण हो चुके हैं कि कंप्यूटर के कीबोर्ड से भी तेज रफ्तार से उनकी कलम चलती है। आपको बता दें कि यहाँ के बच्चे लगातार अभ्यास से बच्चे इतने कुशल हो चुके हैं कि दोनों हाथ से एक साथ लिखकर सबको हैरान कर देते हैं। बताया जा रहा है ये बच्चे पांच भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, स्पेनिश, संस्कृत) में लिख लेते हैं और छात्र इस हुनर को 'हैरी पॉटर' वाला जादू नाम देते हैं। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं सिंगरौली जिले के एक छोटे से गांव बुधेला की।

बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म, वीडियो देखने वालों के उड़े होश

यहाँ के एक निजी स्कूल की नींव यहां के निवासी वीरंगद शर्मा ने एक रोचक सोच के साथ आठ जुलाई 1999 को रखी थी। जी हाँ और इससे कुछ हफ्ते पहले वीरंगद जबलपुर में सेना का प्रशिक्षण ले रहे थे। वीरंगद शर्मा का कहना है कि, 'एक दिन जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक पुस्तक में मैंने पढ़ा कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ। राजेंद्र प्रसाद दोनों हाथ से लिखते थे। ऐसा कैसे हो सकता है, इस जिज्ञासा ने और खोजबीन करने की प्रेरणा दी। यह विचार इतना पुख्ता हुआ कि कुछ दिनों में सेना का प्रशिक्षण छोड़ दिया। खोजने पर उन्हें पता चला कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में छात्र औसतन प्रतिदिन 32,000 शब्द लिखने की क्षमता रखते थे। इस पर पहले भरोसा करना कठिन था, लेकिन इतिहास खंगाला तो कई जगह इसका उल्लेख मिला।

स्कूल के बाहर 11 बच्चों की मौत! खेल रहे थे 'ओइजा बोर्ड गेम'

बस इसी सोच के साथ स्कूल की नींव पड़ गई।' आपको बता दें कि वीरंगद ने देश के इतिहास की बात को वर्तमान में सार्थक करने की ठान ली है और उसके बाद पहले उन्होंने खुद दोनों हाथों से लिखने का प्रयास किया लेकिन खास सफलता नहीं मिली। उसके बाद उन्होंने बच्चों पर प्रयोग आजमाया। सभी बच्चे सीखने में अव्वल निकले और इसी से सीख लेकर बच्चों की लेखन क्षमता बढ़ाने का प्रयास शुरू किया। अब आज 11 घंटे में बच्चे 24 हजार शब्द तक लिख लेते हैं।

65 साल की उम्र में महिला ने दिया कुत्ते के बच्चे को जन्म, वीडियो वायरल

फ्रिज में छुपा था विशाल कोबरा, देखते ही उड़े परिवार वालों के होश

गुरुग्राम में कुत्ते की अनोखी शादी से मचा बवाल, यूजर्स बोले- 'गलत है ये'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -