केवल 'स्वच्छ भारत' बोलने से देश स्वच्छ नहीं होगा
केवल 'स्वच्छ भारत' बोलने से देश स्वच्छ नहीं होगा
Share:

मुंबई : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मुंबई में देवनार डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल स्वच्छ भारत बोलने से काम नहीं चलता है। इसे लेकर काम करना अलग बात है। मुंबई भारत की प्रगति का प्रतीक है। मगर यहां पर देवनार जैसे क्षेत्र हैं जो कि स्वच्छ भारत अभियान की तस्वीर दिखा रहे हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यूं तो यहां पर भाजपा-शिवसेना का गठबंधन है लेकिन यहां शिवसेना की सरकार है। हालांकि राहुल ने पत्रकारों से अधिक कुछ नहीं कहा मगर उन्होंने कहा कि मुंबई में व्यवस्थाऐं वैसी होना चाहिए जैसी एक बड़े शहर के अनुसार होती है।

यह नगर देश की तरक्की का सिंबल है। मगर यहां पर उस अनुरूप व्यवस्थाऐं नहीं हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देवनार डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया इस दौरान उन्होंने यहां हुई आगजनी की घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -