'बोलो- मैं अल्लाह का गुलाम हूँ, वरना..', एक शख्स के कारण वापस लैंड करानी पड़ी फ्लाइट
'बोलो- मैं अल्लाह का गुलाम हूँ, वरना..', एक शख्स के कारण वापस लैंड करानी पड़ी फ्लाइट
Share:

मेलबर्न: स्ट्रेलिया से मलेशिया जाने वाले एक कमर्शियल फ्लाइट को सोमवार (14 अगस्त, 2023) को सिडनी वापस लौटना पड़ा। दरअसल, एक आपात स्थिति आ जाने के कारण ये फैसला लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया एयरलाइन्स की फ्लाइट ‘MH122’ ने दोपहर के 1:40 बजे सिडनी से टेक ऑफ़ किया था। सिडनी से कुलालम्पुर का सफर 8 घंटे का होता है। हालाँकि, 2 घंटे बाद 3:47 बजे कट फ्लाइट को सिडनी के ही रनवे पर वापस लैंड करा दिया गया।

 

उसी विमान में सवार एक यात्री ने ट्वीट करते हुए बताया कि एक व्यक्ति विमान के भीतर कर्मचारियों और यात्रियों को धमकी दे रहा है। दावा किया गया कि पीठ पर बैग टाँगे हुए एक शख्स ने पूरे विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी। बाद में क्रू ने जब उस बैग की जाँच की, तो उसमें कोई विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने इस मामले में 45 वर्षीय एक शख्स को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स विमान में अचानक से उग्र हो गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने इसे इमरजेंसी मानते हुए फ़ौरन कार्रवाई की। इमरजेंसी व्हीकल्स के साथ फ्लाइट को रनवे पर वापस उतारा गया। इस एक घटना की वजह से 32 घरेलू विमानों को कैंसिल करना पड़ा। बाक़ी विमानों में भी डेढ़ घंटे तक की देरी हुई। हालाँकि, किसी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को निरस्त करने की नौबत नहीं आई। जिस विमान में बम होने की धमकी मिली थी, उसमें 199 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। विमान में लोगों को धमकाते व्यक्ति का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 

ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने जानकारी दी है कि इमरजेंसी प्लान बना कर सभी मुसाफिरों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं मलेशिया एयरलाइंस ने कहा है कि व्यवधान पैदा करने वाले एक यात्री के कारण ऐसा हुआ। कंपनी ने बताया कि सेफ्टी और कम्फर्ट के मद्देनज़र फ्लाइट को वापस लिया गया। फिर पुलिस पूरे एयरक्राफ्ट की बारीकी से जाँच की। यात्रियों को अगली उपलब्ध फ्लाइटों से भेजा गया। फ़िलहाल एयरपोर्ट पर आवागमन सामान्य हो चला है। फ्लाइट में लोगों को धमकाते हुए व्यक्ति का वीडियो भी वायरल हो रहा है। कई खबरों और ट्वीट्स में बताया गया है कि वो अपने आप को ‘अल्लाह का गुलाम’ बता रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफ़ेद दाढ़ी वाला शख्स, यात्रियों को ऊँगली दिखा कर धमकियाँ दे रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उक्त व्यक्ति का नाम मोहम्मद है। क्रू मेंबर्स ने किसी प्रकार उसे अन्य यात्रियों से अलग किया। वो अन्य व्यक्तियों को भी कह रहा था कि, 'तुम सब दोहराओ – मैं अल्लाह का गुलाम हूँ।'  

जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत को लेकर वामपंथियों पर भड़कीं ममता बनर्जी, भाजपा-कांग्रेस को भी घेरा

कर्नाटक कैबिनेट में बदलाव की कवायद शुरू, डीके शिवकुमार बोले- नई टीम बनानी होगी

'हर भारतीय की आवाज़ है भारत माता..', राहुल गांधी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, भारत जोड़ो यात्रा का भी किया जिक्र

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -