तिहाड़ जेल के बाथरूम में फिसले सत्येंद्र जैन, अस्पताल में हुए भर्ती
तिहाड़ जेल के बाथरूम में फिसले सत्येंद्र जैन, अस्पताल में हुए भर्ती
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को बृहस्पतिवार को एक बार फिर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने के कारण गिर गए, जिसके बाद उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी जैन बाथरूम में गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया था।

बता दे कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में लगभग एक वर्ष से जेल में बंद सत्येंद्र जैन को पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, जैन को पहले भी रीढ़ की हड्डी में चोटें आई थीं। उन्हें राजधानी दिल्ली के सफदरजंग चिकित्सालय में लाया गया है। हाल ही में उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा दाखिल किया था। जैन ने इस हलफनामे में बताया था कि जेल में रहने के चलते उनका वजन 30 किलो कम हो गया है।

पिछली 18 मई को ही सर्वोच्च न्यायालय में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई के चलते उनके अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी जैन के स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया था। उन्होंने अदालत से कहा था कि जैन की तबीयत ठीक नहीं है तथा वह कंकाल जैसे दिखाई दे रहे हैं। इस आधार पर उन्होंने जमानत मांगी थी। इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा था कि वह प्रभावशाली व्यक्ति हैं तथा वह गवाहों तथा सबूतों को प्रभावित कर सकते हैं।  

भारत आकर बोले PM मोदी- 'विदेश में मिला सम्मान 140 करोड़ भारतियों का...'

तीन देशों की यात्रा कर अपने देश लौटे पीएम मोदी, बीजेपी कार्यकर्त्ता ने किया भव्य स्वागत

फिर बदला उत्तर भारत में मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हो सकती है झमाझम बारिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -