फिर बदला उत्तर भारत में मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हो सकती है झमाझम बारिश
फिर बदला उत्तर भारत में मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हो सकती है झमाझम बारिश
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान समेत उत्तर और पश्चिम भाारत के अधिकतर इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। आंधी के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात से पारे में गिरावट आई और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली तो कई जगह कुछ दुखद घटनाएं भी हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट  भी जारी कर दिया गया है।

आज भी बारिश के लिए येलो अलर्ट: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने आज बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस कारण से दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। दिल्ली-NCR में बादलों की आवाजाही व धूल भरी हवा ने 43 डिग्री से ऊपर चल रहे पारे को पांच डिग्री तक लुढ़का डाला। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

उत्तराखंड में तेज हवा के चलते कई जगह पेड़ गिरने से चार लोगों की जान चली गईं, जबकि राजस्थान में आसमानी बिजली गिरने से चार लोग जख्मी हो गए। अधिकारियों ने कहा है कि उत्तराखंड में मंगलवार रात से मौसम भी बदल चुका है। तेज हवा के साथ जोरदार वर्षा भी हुई है। जिसके चलते हरिद्वार में पेड़ उखड़ने से एक बच्चा सहित दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पौड़ी और नैनीताल जिलों में भी इस तरह की घटनाओं दो लोगों  की जान चली गईं। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में भी कई जगह तेज हवा के साथ बारिश हुई है। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने के लिए मिली है। पश्चिमी विक्षोभ पूरे उत्तर पश्चिम भारत में मौसम में यह परिवर्तन देखने के लिए मिला है जो अभी बना रह सकता है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की आंधी और बारिश का दौर जारी है।

दिल्ली में धूलभरी आंधी-बारिश: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बोला है कि दिल्ली में सुबह से धूलभरी आंधी चली और कई स्थानों पर बारिश हुई। जिससे भीषण गर्मी से तत्काल राहत मिली है। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो सामान्य से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान भी 34.5 डिग्री दर्ज किया गया जो पहले की तुलना में पांच डिग्री कम है। IMD के अनुसार अगले दो-तीन दिन बारिश होने की संभावना है और इसके चलते तापमान में भी और गिरावट देखने के लिए मिली है।

नया संसद भवन: में राष्ट्रपति के सम्मान की चिंता या सिर्फ विरोध की हो रही राजनीति

औरंगजेब निर्दयी नहीं था, उसने मंदिर नहीं तोड़ा: कोर्ट में बोली मसाजिद कमेटी

ऑस्ट्रेलिया में PM मोदी ने उठाया मंदिरों पर हमले का मुद्दा, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -