सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने जीता अर्थ नेटवेस्ट ग्रुप अर्थ हीरोज पुरस्कार
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने जीता अर्थ नेटवेस्ट ग्रुप अर्थ हीरोज पुरस्कार
Share:

सतपुड़ा: प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सबसे आगे रहने की कोशिश में लगा रहता है। अब हाल ही में इसी के चलते प्रदेश के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। जी दरअसल प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन के लिए अर्थ गार्जियन श्रेणी में नेटवेस्ट ग्रुप अर्थ हीरोज का पुरस्कार दिया गया है। मिली जानकारी के तहत राज्य के वन मंत्री विजय शाह ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन से जुड़े अमले को बधाई दी है। आप सभी जानते ही होंगे कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को विश्व धरोहर की संभावित सूची में भी शामिल किया गया है।

जी दरअसल होशंगाबाद जिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 2130 वर्ग किलोमीटर में फैला क्षेत्र है और यह डेक्कन बायो-जियोग्राफिक क्षेत्र का हिस्सा है। अपने अभूतपूर्व प्राकृतिक सौंदर्य के चलते यह देश की प्राचीनतम वन संपदा है। हिमालय क्षेत्र में पाई जाने वाली वनस्पतियों में 26 प्रजातियां और नीलगिरि के वनों में पाई जाने वाली 42 प्रजातियां सतपुड़ा वन क्षेत्र में आप पा सकते हैं। इसी के चलते विशाल पश्चिमी घाट की तरह इसे उत्तरी घाट कहा जाता है। कुछ प्रजातियां जैसे कीटभक्षी घटपर्णी, बांस, हिसालू, दारूहल्दी सतपुड़ा और हिमालय दोनों ही जगहों पर पाई जाती हैं।

ठीक ऐसे ही पश्चिमी घाट और सतपुड़ा दोनों जगह जो प्रजातियाँ मिलती हैं, उनमें लाल चंदन मुख्य हैं। वहीँ सिनकोना का पौधा, जिससे मलेरिया की दवा कुनैन बनती है, यहां बड़े संकुल में मिलता है। आप सभी को बता दें कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को भारत के मध्य क्षेत्र के ईको-सिस्टम की आत्मा कहा जाता है। जी दरअसल यहां अकाई वट, जंगली चमेली जैसी वनस्पतियां हैं, जो अन्यत्र नहीं मिलती। यहाँ बाघों की उपस्थिति और उनके प्रजनन क्षेत्र के चलते इसकी अच्छी-खासी प्रसिद्धि है।

केरल सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में इतने दिनों के लिए लगा सम्पूर्ण लॉकडाउन

बेटी के लिए मुंबई लौटे राजा चौधरी, फिर करेंगे अभिनय

भारत में कोरोना संक्रमण ने फिर पकड़ी रफ़्तार, घटी ठीक होने वाले मरीजों की संख्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -