शिव ने मंदिर-ईदगाह-गुरुद्वारा में मत्था टेका
शिव ने मंदिर-ईदगाह-गुरुद्वारा में मत्था टेका
Share:

सतना: मध्यप्रदेश के सतना में विंध्य व्यापार मेले के समापन समारोह में अचानक ही मैहर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे दिन मां शारदा मंदिर पहुंचे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर में पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने माँ शारदा की आरती की. आपको बता दे की इससे पूर्व देर शाम को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीतनगर इलाके में अपनी एक आमसभा को संबोधित किया था।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां पर रात 8 बजे ईदगाह पहुंचे थे। ऐसे में वहां पर बहुत से मुस्लिमों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जामा मस्जिद पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक सभा को संबोधित किया था। इसके बाद रात 10 बजे सिंधी पंचायत पहुंचकर शिवराज ने सिंधी समुदाय को संबोधित किया, फिर गुरुद्वारा में जाकर शिवराज ने अपना मत्था टेका।

आपको बता दे कि मैहर में विधानसभा के उपचुनाव होना है। जिनकी कभी भी घोषणा हो सकती है। तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह अचानक से हुए दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -