5 दिन की पैरोल के बाद, जेल पहुंचने के लिए रवाना हुईं शशिकला
5 दिन की पैरोल के बाद, जेल पहुंचने के लिए रवाना हुईं शशिकला
Share:

चेन्नई। जेल में बंद एआईएडीएमके की पूर्व महासचिव वीके शशिकला की पैरोल अवधि आज समाप्त हो रही है। इसके बाद शशिकला को जेल वापस जाना है। वे जेल में लौटने हेतु रवाना हो रही हैं। गौरतलब है कि उन्होंने न्यायालय में आवेदन दिया था कि, उनके पति बीमार हैं और, वे अपने पति एम नटराजन की तिमारदारी के लिए जाना चाहती हैं।

ऐसे में न्यायालय ने उन्हें 5 दिन की पैरोल दी थी। इस मामले में शशिकला के वकील ने ने कहा था कि, जेल प्रशासन की शर्तों को मानने के बाद शशिकला को पैरोल दी गई थी। उल्लेखनीय है कि, पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और मुख्यमंत्री पलानीसामी के बीच हुए विवाद का अंत होने और दोनों के एक होने के बाद भी एआईएडीएमके में दो गुट बने हुए हैं।

पार्टी में दिनाकरन ने अपने समर्थकों के साथ विवाद बढ़ा दिया है। जिसके चलते पार्टी दो गुटों में बंट गई। अब पार्टी में दोनों ही गुट पार्टी के चिन्ह को लेकर विवाद कर रहे हैं। दिनाकरन व वीके शशिकला ने चुनाव चिन्ह पर अपना दावा पेश किया है मगर, पलानीसामी ने अपना जोर लगाते हुए शशिकला और पलानीसामी पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि, शशिकला आय से अधिक संपत्ती के मामले में जेल में बंद हैं।

असम में सामान्य हो रहे हालात, बाढ़ से प्रभावित हुआ 609 हेक्टेयर का एरिया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार के फैसले पर लगाई मुहर

पाकिस्तान ने भारत में अगले साल होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप में नहीं खेलने की दी धमकी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -