इस शख्स से मिलने के बाद सरोजिनी नायडू ने खुद को कर दिया था भारत को समर्पित
इस शख्स से मिलने के बाद सरोजिनी नायडू ने खुद को कर दिया था भारत को समर्पित
Share:

भारत में प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी तथा कवयित्री सरोजिनी नायडू के सम्मान में 13 फरवरी को उनको जयंती पर भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' तथा 'भारत कोकिला' के नाम से लोकप्रिय सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था। सरोजिनी नायडू की 135वीं जयंती के मौके पर 13 फरवरी 2014 से देश में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का आरम्भ किया गया है। आज सरोजिनी नायडू की 142वीं जयंती है। सरोजिनी नायडू ने भारत की आजादी के लिए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय किरदार निभाया था।

सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को हैदराबाद में हुआ था। इनके पिता का नाम अघोरनाथ चट्टोपाध्याय था, जो कि नामी विद्वान थे। इनकी मां भी एक कवयित्री थीं तथा बांग्ला में लिखती थीं। बचपन से ही सरोजिनी नायडू बहुत तेज थीं, जिसके कारण उन्होंने केवल 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास कर ली थी तथा 14 वर्ष की उम्र में सभी अंग्रेजी कवियों की रचनाओं का अध्ययन कर लिया था।

वही 1895 में हैदराबाद के निजाम ने सरोजिनी नायडू वजीफे पर इंग्लैंड भेजा था। सरोजिनी नायडू को पहले लंदन के किंग्स कॉलेज तथा बाद में कैम्ब्रिज के गिरटन कॉलेज में पढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ। पढ़ाई के साथ-साथ सरोजिनी कविताएं भी लिखती थीं। गोल्डन थ्रैशोल्ड उनका पहला कविता संग्रह था। 1898 में सरोजनी का विवाह डॉ. गोविन्द राजालु नायडू से हुआ था। सरोजिनी नायडू ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सरोजिनी नायडू वर्ष 1914 में पहली बार महात्मा गांधी से मिलीं और देश के लिए स्वयं को समर्पित करने की बात उनसे की।

म्यांमार सेना ने पूर्वोत्तर में विद्रोह को रोकने में की मदद: सेना प्रमुख नरवणे

18.50-लाख के निवेशक को धोखा देने के 8 दोषियों के खिलाफदर्ज हुई एफआईआर

हिमाचल में पहली बार होगा कड़कनाथ मुर्गों का पालन, किसानों को होगा फायदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -