भारत की पहली महिला गवर्नर सरोजिनी नायडू की 71वीं पुण्यतिथि आज
भारत की पहली महिला गवर्नर सरोजिनी नायडू की 71वीं पुण्यतिथि आज
Share:

स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और कलाकार ना जाने कितनी पहचान लिए थी भारत की पहली महिला गवर्नर सरोजिनी नायडू। इसके अलावा भारत को आजादी दिलाने में कितने ही वीर सेनानियों का योगदान है, उन्हीं नामों में एक नाम सरोजिनी नायडू का नाम भी आता है, वहीं उनके कड़े संघर्ष को आज भी याद किया जाता है। इसके साथ ही ‘भारत कोकिला’ के नाम से पहचानी जाने वाली सरोजिनी हमारे देश की उन महिलाओं में शुमार होती है, जिनके हुनर को हर किसी ने माना था। इसके अलावा महज 12 साल की उम्र में सरोजिनी के आर्टिकल और कविताएं अखबारों और पत्रिकाओं में छपना शुरू हो गए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें की 2 मार्च को सरोजिनी नायडू की 71वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनके बारे में कुछ ख़ास बातें जानते है| 

महज 12 साल की उम्र में कर ली मैट्रिक पास
हैदराबाद के निजाम कॉलेज के संस्थापक और वैज्ञानिक अघोरनाथ चट्टोपध्याय के घर 13 फरवरी, 1879 को सरोजिनी नायडू का जन्म हुआ था। वहीं पिता वैज्ञानिक तो माता सुंदरी बंगाली भाषा की एक कवयित्री थी। इसके अलावा सरोजिनी ने बचपन से ही माता-पिता दोनों के गुणों को सहेजा और आगे चलकर उन्हें ही निखारा। वहीं सरोजिनी पढ़ाई में शुरू से ही एक होनहार छात्रा रही और आगे चलकर उर्दू, तेलुगू, इंग्लिश, बांग्ला और फारसी भाषाएं सीखीं। इसके अलावा सरोजिनी ने महज 12 साल की उम्र में मैट्रिक परीक्षा में सफलता हासिल कर ली थी। स्कूल की परीक्षा पास करने के बाद मद्रास प्रेसीडेंसी में एडमिशन लिया जहां भी उन्होंने पहला स्थान हासिल किया गया है। इसके साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए 16 साल की उम्र में वो इंग्लैंड चली गई जहां उन्होंने किंग कॉलेज लंदन में दाखिला लिया।

बचपन से ही कविताओं और नाटक में रही रूचि
सरोजिनी नायडू के घरवाले हमेशा से यही चाहते थे कि वो बड़ी होकर गणितज्ञ या वैज्ञानिक बनें, परन्तु उनकी रूचि बचपन से ही कविताओं और नाटक की ओर थी। इसके साथ ही नायडू ने आगे चलकर भारत के पर्वतों, नदियों, मंदिरों पर कई तरह की कविताएं लिखीं। वहीं सरोजि‍नी नायडू का फारसी नाटक ‘मेहर मुनीर’ और कविता संग्रह ‘द गोल्डन थ्रैशोल्ड’ को लोगों ने काफी पसंद किया।

गांव-गांव घूमकर लोगों में देश-प्रेम की जगाई थी अलख
सरोजिनी नायडू देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं में से एक मानी जाती हैं। इसके साथ ही नायडू गांधी के कई सत्याग्रहों में शामिल हुई थी। वे वर्ष 1942 में ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन में जेल में भी रहीं। गांधी के संदेश को नायडू ने गांव-गांव जाकर लोगों को बताया था। वहीं आपको बता दें की 2 मार्च, 1949 सरोजिनी नायडू का निधन हो गया।

नवाज़ शरीफ पर जमानत नियमों के उल्लंघन करने का लगा आरोप

घुटनों के दर्द की दवा बनाएंगे आईएचबीटी-टीएमसी

बजट से संशोधित वेतनमान और नियमित नौकरी की आस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -