बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को सरोज खान ने बनाया डांसर, 13 साल की उम्र में की थी शादी
बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को सरोज खान ने बनाया डांसर, 13 साल की उम्र में की थी शादी
Share:

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन आज ही के दिन हुआ था। सरोज खान का निधन 3 जुलाई 2020 में कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में हुआ था। आपको बता दें कि सरोज खान ने करीब 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। वही सरोज के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह था। विभाजन से पहले ही सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था।

कहा जाता है 50 के दशक में सरोज ने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करना शुरू कर दिया था। जी दरअसल उस समय उन्होंने कोरियोग्राफर बी। सोहनलाल के साथ ट्रेनिंग ली थी। इसी बीच उन्हें उनसे प्यार हो गया और केवल 13 साल की उम्र में सरोज ने 43 साल के बी। सोहनलाल से शादी कर ली। उस दौरान दोनों की उम्र में 30 साल का फासला था लेकिन प्यार तो कही भी हो जाता है। आपको बता दें कि सरोज ने उस समय इस्लाम धर्म भी कबूल किया था और सोहनलाल की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी से चार बच्चे थे जिनसे सरोज खान ने संभाला। साल 1963 में सरोज खान के बेटे हामिद (जो अब राजू के नाम से प्रसिद्ध है) का जन्म हुआ तब उन्हें सोहनलाल की शादीशुदा जिंदगी के बारे में पता चला।

उस दौरान सरोज खान के बच्चे को सोहनलाल ने अपना नाम देने से मना कर दिया और यह होने के बाद सरोज खान और सोहनलाल के बीच दूरियां आ गईं। वैसे काम के बारे में बात करें तो बॉलीवुड की कई बड़ी हीरोइनों जैसे माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, श्रीदेवी और करीना कपूर के करियर को संवारने में सरोज खान की कोरियोग्राफी को ही महत्व दिया जाता है। अब सरोज खान इस दुनिया में नहीं है लेकिन उन्हें लोग नहीं भुला नहीं पाए हैं।

सलमान खान के बाद अक्षय कुमार की फिल्म को KRK ने बताया वाहियात, निर्माता से मांगे पैसे

विराट कोहली को मात देती नजर आई अनुष्का शर्मा, वीडियो में दिखा जबरदस्त अंदाज

कपिल का शो बंद होते ही भारती सिंह को भूले लोग, कॉमेडियन बोली- 'जल्दी आना पड़ेगा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -