राष्ट्रपति को नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान
राष्ट्रपति को नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान
Share:

ओस्लो : कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सैंटोस को नोबेल शांति पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। उनके नाम की घोषणा नार्वे की राजधानी ओस्लो में की गई। कोलंबिया के राष्ट्रपति को यह पुरस्कार 10 दिसंबर को एक समारोह के दौरान प्रदान किया जायेगा।

बताया गया है कि नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के लिये करीब 300 से अधिक उम्मीदवारों ने उम्मीदवारी जताई थी लेकिन जिस कमेटी को नाम का फैसला करना था, उसने कोलंबिया के राष्ट्रपति को चुना। जानकारी के अनुसार नोबेल पुरस्कार की दौड़ में भारत के जहां अध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर शामिल थे वहीं अमेरिका के डोनाल्ड ट्रम्प ने भी नोबेल के लिये अपनी उम्मीदवारी जताई थी। वे अभी अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद चुनाव में उम्मीदवार है।

उनके अलावा अन्य कई नामी गिरामी हस्तियों के नाम भी शामिल बताये गये है। गौरतलब है कि नोबेल शांति पुरस्कार महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिये प्रदान किया जाता है। इधर नोबेल के लिये नाम तय होने के बाद कोलंबिया में खुशी मनाई जा रही है और राष्ट्रपति सैंटोस को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

ओशूमी को मिलेगा नोबेल पुरस्कार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -