ओशूमी को मिलेगा नोबेल पुरस्कार
ओशूमी को मिलेगा नोबेल पुरस्कार
Share:

स्टाॅकहोम : जापान के योशीनोरी ओशूमी को नोबेल पुरस्कार के लिये चुना गया है। उन्हें 2016 का यह पुरस्कार चिकित्सा क्षेत्र या फिर फिजियोलाॅजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये प्रदान किया जायेगा। बताया गया है कि ओशूमी ने कोशिकाओं के होने वाले विभाजन और उनके अवयवों का फिर से होने वाले इस्तेमाल की बात का पता लगाने में सफलता प्राप्त की है।

इसी उल्लेखनीय योगदान के लिये उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिये चुना गया है। जिस क्षेत्र में ओशूमी ने जानकारी का पता लगाया है उससे कैंस जैसी बीमारी को ओर अधिक बेहतर तरीके से समझने में चिकित्सकों को मदद मिल सकेगी।

कैंसर के अलावा पार्किसन और डायबिटीज जैसी बीमारी को भी समझने में चिकित्सक सफल होंगे। गौरतलब है कि एक निर्धारित कमेटी द्वारा किसी को नोबेल पुरस्कार के लिये चुना जाता है और इसके लिये मापदंड निर्धारित किये गये है। नोबेल पुरस्कार मिलना अपने आप में बहुत बड़ा सम्मान है।

नोबेल विजेता पेरेज़ का निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -