'सामना' में बोले संजय राउत- 'सचिन वाजे वसूली कर रहा था और गृह मंत्री को इसकी जानकारी नहीं थी'
'सामना' में बोले संजय राउत- 'सचिन वाजे वसूली कर रहा था और गृह मंत्री को इसकी जानकारी नहीं थी'
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर से हमला किया है। जी दरअसल शिवसेना के मुखपत्र सामना के साप्ताहिक कॉलम में संजय राउत ने एक बहुत बड़ी बात कह दी है। जी दरअसल इसमें संजय राउत ने कहा है कि, 'देशमुख को गृहमंत्री का पद दुर्घटनावश मिल गया।' केवल इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आगे यह भी कहा है कि, 'मुंबई पुलिस आयुक्त के दफ्तर में बैठकर सचिन वाजे वसूली कर रहा था और गृह मंत्री को इसकी जानकारी नहीं होगी?' संजय राउत ने यह भी कहा है कि, 'आखिर एक API लेवल के अधिकारी सचिन वाजे को इतने अधिकार किसने दिए? यही जांच का विषय है।'

आप देख सकते हैं सामना के अपने साप्ताहिक कॉलम रोकठोक में सवाल करते हुए लिखा है, 'आखिर एक API लेवल के अधिकारी सचिन वाजे को इतने अधिकार किसने दिए, यही जांच का विषय है। पुलिस आयुक्त, गृह मंत्री, मंत्रिमंडल के प्रमुख लोगों का दुलारा व विश्वासपात्र रहा सचिन वाजे महज एक सहायक पुलिस निरीक्षक था। उसे मुंबई पुलिस का असीमित अधिकार किसके आदेश पर दिया गया। यह वास्तविक जांच का विषय है। मुंबई पुलिस आयुक्तालय में बैठकर वाजे वसूली कर रहा था और गृहमंत्री को इस बारे में जानकारी नहीं होगी?"

इसी के साथ उन्होंने आगे देशमुख पर हमला बोलते हुए कहा है, 'अनिल देशमुख को गृह मंत्री का पद दुर्घटनावश मिल गया। जयंत पाटील, दिलीप वलसे ने गृहमंत्री का पद स्वीकार करने से मना कर दिया था। तब यह पद शरद पवार ने देशमुख को सौंपा।'

UP: दो सगे भाइयों ने किया नाबालिग लड़की संग दुष्कर्म, एक गिरफ्तार-दूसरा फरार

महाराष्ट्र में बढ़ी कोरोना की लहर, 15 अप्रैल तक लगा मिनी लॉकडाउन

मौनी रॉय ने की इस महान शख्सियत से मुलाकात, फोटो शेयर कर कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -