सना खान जन्मदिन: बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद खाईं नींद की गोलियां, फिर ग्लैमरस इंडस्ट्री छोड़ मौलाना से कर ली शादी
सना खान जन्मदिन: बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद खाईं नींद की गोलियां, फिर ग्लैमरस इंडस्ट्री छोड़ मौलाना से कर ली शादी
Share:

कभी अपनी ग्लैमरस अदाओं से सभी का दिल जीतने वाली सना खान का आज जन्मदिन है। सना खान आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहीं हैं। सना खान अब अभिनय की दुनिया छोड़ चुकीं हैं लेकिन फिर भी वह अपने फोटोज और अपने पति को लेकर चर्चाओं का हिस्सा बनी रहती हैं। सना खान ने गुजरात के शहर सूरत में परिवार के लोगों की मौजूदगी में निकाह किया था। लेकिन एक समय था जब वह बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री थीं और उन्होंने डांस कोरियोग्राफर मेलविन लुईस को डेट किया था। कहा जाता है कुछ ही समय बाद सना ने लुईस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और उन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

जी दरअसल सना ने खुलासा किया था कि ब्रेकअप की वजह वो डिप्रेशन में चली गई थीं। केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने नींद की गोलियां भी खा ली थीं। सना का कहना था, वो लुईस से शादी भी करने वाली थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वैसे सना खान टीवी शो बिग बॉस में भी दिख चुकीं हैं। जिस दौरान वह घर के अंदर थीं तो उस दौरान उनकी और अभिनेत्री आशका गोराडिया की दोस्ती काफी विवादों में रही थी। यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब सना को एलर्जी हो रही थी और आशका उनकी मदद कर रही थीं।

वह सीन किस सीन लग रहा था। वहीँ घर से निकलकर दोनों ने सफाई दी थी कि दोनों ने किस नहीं किया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि सना खान पर एक पंद्रह वर्षीय लड़की के अपहरण का आरोप लगा था। जी दरअसल, लड़की ने सना के कजिन से शादी करने से साफ़ मना कर दिया था और उसके बाद उसका अपहरण किया गया, ताकि यह शादी हो सके। वहीँ दूसरी तरफ सना का कहना था, 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया था। मुझे फंसाया जा रहा है।' सना अडल्ट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वहीँ अब उन्होंने गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस के साथ निकाह कर अभिनय छोड़ धर्म के प्रति अपना सब कुछ समर्पित कर दिया है।

राहुल गांधी के खिलाफ Facebook और Instagram ने लिया बड़ा एक्शन, Twitter भी कर चुका है कार्रवाई

'तालिबान' बिगाड़ सकता है आपकी थाली का जायका..., यहाँ जानिए क्या है वजह

रिलीज हुआ रकुल प्रीत और पांजा वैष्णव की फिल्म 'Konda Polam' का फर्स्ट लुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -