लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 6 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। मुलायम अभी आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। पहली लिस्ट में मुलायम के अलावा उनके परिवार के दो सदस्यों अक्षय और धर्मेंद्र यादव को भी टिकट दिया गया है। धर्मेंद्र यादव बदायूं से जबकि अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में दोनों इन्हीं सीटों से सांसद हैं।
क्या भाजपा में शामिल होंगे अल्पेश ठाकोर, आज होगा ऐलान
कुछ इस तरह बैठा सीटों का गणित
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलायम परिवार के अलावा जिन तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं, वे सभी सुरक्षित सीटें हैं। इनमें इटावा से कमलेश कठेरिया, रॉबर्ट्सगंज से भाई लाल कोल और बहराइच से शब्बीर अहमद बाल्मीकि को टिकट दिया गया है। बता दें 2014 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 5 सीटें जीती थीं। ये सभी सीटें मुलायम परिवार के खाते में गई थीं।
नितिन गडकरी करने वाले थे पुल का उद्घाटन, उससे पहले ही 'दीदी' के मंत्री ने काट दिया फीता
ऐसा है मैनपूरी का हाल
जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव दो सीटों मैनपुरी और आजमगढ़ से जीते थे। वहीं, कन्नौज से डिंपल यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव जीते थे। बाद में मुलायम ने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी और यहां से उनके पोते तेज प्रताप यादव सांसद बने थे। बता दें आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है.
मायावती ने किया भाजपा पर हमला, कहा यही रह गया था बाकी
वामपंथी दलों की बैठक आज कोलकाता में, गठबंधन को लेकर भी होगी चर्चा
इस एक्टर ने निकाली राजनीतिक विचारों का गलत अर्थ निकालने पर भड़ास