सलमान ने फैंस को दी होली की शुभकामनाएं तो एक ने भाईजान को दे दी ये सलाह
सलमान ने फैंस को दी होली की शुभकामनाएं तो एक ने भाईजान को दे दी ये सलाह
Share:

देश भर में होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे है। रंगों के पर्व होली की बात हो और बॉलीवुड स्टार्स पीछ रहे जाएं ऐसा हो नहीं सकता है। फिल्मी दुनिया के सितारे जमकर होली खेल रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को बधाई दे भी दे रहे। इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स ने रंग से सराबोर होकर अपनी तस्वीर साझा की और बधाई दी है। वहीं, सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी कूल अंदाज में तस्वीर साझा कर होली की शुभकामनाएं दे दी है। सलमान खान की इस तस्वीर पर फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे है। होली के मौके पर एक फैन ने तो उन्हें गजब की सलाह भी दी है।

सलमान खान ने होली पर शेयर की तस्वीर: सलमान खान ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो साझा की है। सलमान खान को देखकर अनुमान भी लगाया जा सकता है कि उनकी तस्वीर फार्महाउस से क्लिक की गई है। सलमान खान ने टी-शर्ट पहनी हुई थी और कैप लगा रखा था। वह कैमरे की तरफ ना देखकर साइड में ही देख रहे थे। सलमान खान ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, 'सभी को होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं।' सलमान खान की इस तस्वीर पर फैंस ने भी उन्हें होली की बधाई भी दे दी है। वहीं, एक फैन ने सलमान खान को शादी करने की सलाह दे डाली। फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अब शादी कर लो भाई।'

सलमान खान दो फिल्में 2023 में होंगी रिलीज: सलमान खान के वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो उनकी पाइपलाइन में दो मूवी हैं और इसी वर्ष यानी 2023 में रिलीज होने जा रही है। उनकी  मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' ईद के मौके पर और  मूवी 'टाइगर 3' दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान खान पिछली बार साल 2021 में रिलीज हुई मूवी 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' में दिखाई दिए थे। हालांकि, सलमान खान इस बीच कई फिल्मों में कैमियो करते हुए नजर आने वाले है. 

रिलीज हुई 'तू झूठी मैं मक्कार', पहले दिन कर सकती है इतना कलेक्शन

शिल्पा ने परिवार संग किया होलिका दहन, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

विद्या ने नए फोटोशूट के लिए उतार दिए पूरे कपड़े, सोशल मीडिया पर पार हुई बोल्डनेस की हदें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -