जाम में फंसे सलमान, बिना टोल टैक्स दिए ही निकल गए
जाम में फंसे सलमान, बिना टोल टैक्स दिए ही निकल गए
Share:

शुक्रवार के दिन बाॅलिवुड के सुपर स्टार सलमान खान मेरठ के टोल प्लाजा में फंस गए। दोपहर के लगभग तीन बजे से सात बजे तक जाम लगा रहा। और उसी बीच सलमान खान कि गाड़ी भी जाम में फंस गई। सलमान का काफिला 5:40 बजे टोल पर पहुंचा। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया और सल्लू के काफिले को निकलवाया।

सलमान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सुल्तान की शूटिंग के लिए आए थे। सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया वेंटर है उन्ही को लेकर सलमान आए थे। तीन दिन तक लूलिया फार्म हाउस से बाहर नहीं निकली। सलमान शूटिंग पर अकेले जाते थे। मुजफ्फरनगर से वापस लौटते समय सलमान खान के साथ कार में लूलिया कैमरे में कैद हो गईं।

शाम को 13 गाड़ियों के काफिले के साथ वह टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां पहले से ही जाम लगा था। कुछ देर बाद वे 12 नंबर लेन पर पहुंचे। आगे सीओ शुक्रताल और इंस्पेक्टर पीपी सिंह थे। सुरक्षा कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने टोल की लेन पर खड़े वाहनों को जल्दी से निकाला और लेन को खाली कर दिया। पूरा काफिला बिना टोल टैक्स दिए निकाला गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -