सलमान की गर्लफ्रेंड ने किया यूक्रेन का सपोर्ट, पुतिन को लेकर कही ये बात
सलमान की गर्लफ्रेंड ने किया यूक्रेन का सपोर्ट, पुतिन को लेकर कही ये बात
Share:

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को आज कौन पसंद नहीं करता और उनके साथ ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी लगातार सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। अब उन्होंने यूक्रेन का सपोर्ट करते हुए रूस को तानाशाह बताया है। जी दरअसल यूलिया वंतूर यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया की नागरिक हैं और लंबे वक्त से सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में होने के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि अब तक सलमान खान और यूलिया वंतूर दोनों ने इन खबरों को ऑफिसियल नहीं किया है लेकिन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है।

वहीं लॉकडाउन के दौरान भी यूलिया और सलमान खान साथ में पनवेल वाले फार्महाउस पर मौजूद थे। अब इन सभी के बीच रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में यूलिया वंतूर ने यूक्रेन को सपोर्ट किया है। जी दरअसल यूलिया वंतूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'पुतिन जैसा ठग, तानाशाह और वॉर क्रिमिनल रूस का प्रतिनिधित्व नहीं करता। आप रूसी लोगों को दोष ना दें।' आप देख सकते हैं यूलिया वंतूर ने रूस में क्लिक की गई एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक शख्स एक कागज हवा में उठाए हुए है।

वहीं इस कागज पर लिखा हुआ है कि 'मुझे माफ कर दें। मैं रूस से हूं।'जी हाँ और ये शख्स एक महिला को भावुक होकर गले लगा रहा है। आप सभी को बता दें कि यूक्रेन में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहाँ युद्ध में यूक्रेन के हारने की बात तय मानी जा रही है हालाँकि यूक्रेन डरकर मुकाबला कर रहा है।

शांतनु संग आलिया ने इस सीन के किये थे 20 टेक, जानिए क्या था समस्या

'बर्लिन' फिल्म की शूटिंग के लिए आगरा पहुंचे अपारशक्ति खुराना

दिवाली पर रिलीज होगी आदिपुरुष, जानिए क्या बोले भूषण कुमार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -