इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे सलमान खान!
इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे सलमान खान!
Share:

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है। वैसे आपको पता हो तो आने वाले 27 दिसंबर को सलमान 55 साल के होने वाले हैं। वहीं खबर यह भी है कि इस बार वे अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। जी हाँ, हाल ही में सलमान खान के एक करीबी दोस्त ने इस बात का खुलासा किया है। उनके दोस्त का कहना है, 'यह पहली बार है जब हम अपने भाई के जन्मदिन पर 9 साल में पहली बार फार्महाउस नहीं जा रहे हैं।'

जी दरअसल वह अपने जन्मदिन वाले दिन भी अपनी फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग करने वाले हैं। आपको पता हो इस फिल्म का डायरेक्शन महेश मांजरेकर कर रहे हैं जो एक मराठी एक्टर भी हैं। ऐसी खबरें भी हैं कि इस बार सलमान खान ने पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस में अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है, और इसी वजह से उनका जन्मदिन फिल्म 'अंतिम' के सेट पर मनाया जाएगा। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि सलमान खान की बहन अर्पिता ने बीते साल अपनी बेटी आयत को सलमान खान के जन्मदिन के दिन ही जन्म दिया था। उस दौरान सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 'अब से यह दिन आयताकार है और अब से आयत का भी बर्थडे इसी दिन मनाया जाएगा।'

वैसे काम के बारे में बात करें तो सलमान खान फिलहाल बिग बॉस 14 को होस्ट कर रहे हैं और इसके अलावा वह फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग भी कर रहे हैं। वैसे इस फिल्म में केवल सलमान ही नहीं बल्कि आयुष भी हैं जो अर्पिता के पति हैं। वैसे आप जानते ही होंगे सलमान ने अपनी फिल्म 'दबंग 3' में महेश की बेटी साई मांजरेकर को कास्ट किया था। फिलहाल अंतिम फिल्म में डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने बड़े बदलाव किए हैं। इस फिल्म में सलमान एक सिख पुलिस वाले का और उनके बहनोई आयुष शर्मा गैंगस्टर का रोल अदा करेंगे।

उत्तराखण्ड मेट्रो रेल में निकली सरकारी नौकरियां, इस दिन तक कर सकते है आवेदन

पॉजिटिव और सशक्त शो है 'STORY 9 MONTH की': सुकीर्ति कांडपाल

गूगल में आया नया फीचर्स, जिसका इस्तेमाल कर आ जाएगा मज़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -