3 बार सलमान को सांप ने डसा, खुद बताई उस रात की कहानी
3 बार सलमान को सांप ने डसा, खुद बताई उस रात की कहानी
Share:

सलमान खान (Salman Khan) का आज जन्मदिन है हालाँकि उनके जन्मदिन से पहले उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि सभी के होश उड़ गए। जी दरअसल उनके जन्मदिन से एक दिन पहले उन्हें सांप ने काट लिया। इस खबर ने आते ही उनके तमाम फैंस को चिंता में डाल दिया, हालांकि अब सलमान ठीक हैं। जी हाँ, अस्पताल में एडमिट होने के बाद कुछ घंटे के इलाज के बाद ही सलमान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। आप सभी को बता दें कि सलमान क्रिसमस और अपना जन्मदिन मनाने पनवेल वाले फार्महाउस पर गए थे।

वहीं अब सांप द्वारा डंसे जाने की दास्तां खुद सलमान खान (Salman Khan) ने मीडिया से बताई है। मीडिया से बातचीत में सलमान ने बताया, 'एक सांप फार्म हाउस के अंदर घुस आया था। मैंने लकड़ी के सहारे उसे दूर फेंकने की कोशिश की। लेकिन इतने में ही वो मेरे हाथ पर चढ़ गया। तो मैंने सांप को बाहर छोड़कर आने के लिए दूसरे हाथ में ले लिया तो उसने मुझे तीन बार डंस लिया। वह एक तरह का जहरीला सांप था। मैं 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा। मैं अब ठीक हूं।'

इसके आलावा सलमान ने बताया, 'अच्छी बात ये थी कि अस्पताल में सभी सुविधाएं मौजूद थीं। उनके पास हर तरह का एंटी-वेनम मौजूद था। अब तक मैं सभी प्रकार के एंटी-वेनम (क्रेट, वाइपर, कोबरा) का इंजेक्शन ले चुका हूं। हालांकि सांप को पकड़कर बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।' आप सभी को बता दें कि अपने जन्मदिन के मौके पर सलमान फिलहाल पनवेल फार्महाउस में ही हैं।

आज यानी 27 दिसंबर को वह अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस जन्मदिन में वह अपने परिवार के लोगों, करीबियों और चुनिंदा दोस्तों के साथ मनाने वाले हैं। इस पार्टी में उनके बॉलीवुड के दोस्त भी मौजूद होंगे। आपको बता दें, सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन सलमान को लोकप्रियता मिली सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया से। इसके बाद वह मशहूर हो गए।

Breaking News: सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती!

10 अफेयर के बाद भी अकेले रह गए सलमान खान, इन मशहूर अभिनेत्रियों को किया डेट

'सलमान ने भाइयों संग मिलकर मेरे साथ दुष्कर्म किया, शत्रुघ्न ने मुझपर काला जादू किया है': अभिनेत्री का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -