Asian Games के ट्रायल्स में भाग नहीं लेंगी साइना नेहवाल, जानिए क्यों..?
Asian Games के ट्रायल्स में भाग नहीं लेंगी साइना नेहवाल, जानिए क्यों..?
Share:

राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना नेहवाल फिटनेस की वजह से एशियाई खेलों के लिए राष्ट्रीय बैडमिंटन चयन ट्रायल्स में हिस्सा नहीं लेने वाली है। भारतीय बैडमिंटन संघ तेलंगाना में स्थित ज्वाला गुट्टा अकादमी में 4 से 7 मई तक एशियाई खेलों के लिए टीम का चयन करने के लिए ट्रायल का आयोजन करने वाला है। एशियाई खेल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझू में खेले जाने वाले है\।

बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने कहा,‘‘साइना नेहवाल फिटनेस कारणों से हिस्सा नहीं लेने वाली है। जिसके साथ साथ कुशल राज और प्रकाश राज ने भी ट्रायल्स से अपना नाम वापस भी ले चुके है। हालांकि जिन अन्य खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया था वह सभी इसमें हिस्सा लेने वाले है।’’

बता दें कि साइना आखिरी बार ऑरलियन्स मास्टर्स में खेली थी। बीते कुछ वक़्त से चोटों से जूझ रही इस पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी ने जनवरी में बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप के ट्रायल में हिस्सा नहीं ले पाई थी। वह बीते वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल्स में भी हिस्सा नहीं ले पाई थीं।
बैडमिंटन संघ ने विश्व रैंकिंग के आधार पर PV सिंधु (विश्व रैंकिंग 11), एचएस प्रणय (विश्व रैंकिंग 9), चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (विश्व रैंकिंग 6) की पुरुष जोड़ी और त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद (विश्व रैंकिंग 6) की महिला जोड़ी का एशियाई खेलों के लिए सीधा चयन भी कर लिया है। एशियाई खेलों के लिए चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी

पुरुष एकल: लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, प्रियांशु राजावत, मिथुन मंजूनाथ, साई प्रणीत, मैसनम मीराबा, भरत राघव, अंसल यादव, सिद्धांत गुप्ता

महिला एकल: आकाशी कश्यप, मालविका बंसोद, अश्मिता चालिहा , अदिति भट, उन्नति हुड्डा, अलीशा नाइक, श्रियांशी वलीशेट्टी, अनुपमा उपाध्याय

पुरुष युगल: एमआर अर्जुन/ध्रुव कपिला, कृष्ण प्रसाद/विशुवर्धन, सूरज गोला/पृथ्वी रॉय, नितिन एचवी/साई प्रतीक।

महिला युगल: अश्विनी भट/शिखा गौतम, तनीषा क्रास्टो/अश्विनी पोनप्पा, राधिका शर्मा/तन्वी शर्मा

मिश्रित युगल: रोहन कपूर/सिक्की रेड्डी, साई प्रतीक/तनिषा क्रास्टो, हरिहरन/वार्शिनी, हेमागेंद्र बाबू/कनिका कंवल।

IPL 2023: फील्डिंग करते वक़्त चोटिल हुए केएल राहुल, दर्द से कराहते हुए गए मैदान से बाहर

IPL 2023: बीच मैदान पर क्यों लड़ पड़े कोहली और गंभीर ? दोनों को BCCI ने दी तगड़ी सजा

IPL 2023: विराट की टीम में शामिल हुआ धोनी का पसंदीदा खिलाड़ी, RCB से बाहर हुए डेविड विली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -