कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए सैफ अली खान, घबराए फैंस
कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए सैफ अली खान, घबराए फैंस
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि आज सुबह से सैफ हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी सर्जरी हुई है। सैफ की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान भी उनके साथ हॉस्पिटल में मौजूद हैं। इस खबर ने सैफ अली खान के प्रशंसकों को परेशान कर दिया है। प्राप्त खबर के अनुसार, सैफ अली खान के घुटने और कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। इसी कारण उन्हें आज सुबह ही मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। सैफ के घुटने की सर्जरी हुई है। 

वही इस सर्जरी की आवश्यकता अचानक तो नहीं पड़ी। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से ये पेंड‍िंग थी जिसे आज कराया गया है। सर्जरी ज्यादा सीरियस नहीं है। सैफ भी अब ठीक हैं। घबराने वाली भी कोई बात नहीं है।वही ये पहली बार नहीं है, जब सैफ अली खान को चोट लगी हो। इससे पहले भी वो कई बार शूटिंग सेट पर चोटिल हो चुके हैं। वर्ष 2016 में फिल्म रंगून की शूटिंग के चलते भी सैफ के अंगूठे में चोट लगी थी। फिर उनकी सर्जरी हुई थी, हालांकि, वो सर्जरी भी अधिक सीरियस नहीं थी।  

वही बात यदि सैफ अली खान की करें तो वो 53 की आयु में भी फिल्मों में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। सैफ अली खान को अंतिम बार 2023 में आई फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ अधिक कमाल नहीं कर पाई थी। सैफ के किरदार का भी काफी मजाक उड़ा था। मगर अब नए वर्ष में सैफ अली खान बॉक्स पर अपना जादू बिखेरने को तैयार हैं। सैफ अली खान की कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिली कंगना रनौत, बोली- 'पहले लगा गले लगा लूं फिर...'

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक... राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जबरदस्त लुक में नजर आए सेलेब्स

'कानों में झुमका, माथे पर बिंदी', राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कुछ इस लुक में नजर आई कैटरीना कैफ 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -