मनोरंजन जगत से आई दुखद खबर, 32 वर्षीय इस स्टैंड-अप कॉमेडियन का हुआ निधन
मनोरंजन जगत से आई दुखद खबर, 32 वर्षीय इस स्टैंड-अप कॉमेडियन का हुआ निधन
Share:

मनोरंजन जगत से एक दुखद घटना सामने आई है, दरसअल, कॉमेडियन नील नंदा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 32 की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि उनकी मौत कैसे हुई इसकी अभी तक कोई खबर नहीं मिल पाई है। मगर इस खबर से उनके प्रशंसक ना केवल निराश हैं बल्कि बहुत हैरान भी हैं। छोटी सी उम्र में नील ने बहुत नाम कमाया। हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। 

नील भारतीय मूल के थे, मगर वो रहते लॉस एंजेलिस में थे। बचपन से ही उन्हें कॉमेडी करने का बहुत शौक था, इसी को उन्होंने अपना प्रोफेशन बनाया। नील के मैनेजर ग्रेग वाइस ने इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उन्हें ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि नील नंदा का निधन हो गया है। नील 11 वर्षों से उनके क्लाइंट थे। मैनेजर ने कहा कि वो उन्हें तब से जानते थे, जब वो 19 वर्षों के थे। दोनों ने साथ मिलकर बेहतरीन काम किया। ग्रेग ने उन्हें महान कॉमेडियन और बेहतरीन इंसान बताया। इस खबर के सामने आने के पश्चात् हर कोई सदमे में है और ये जानने को बेताब है कि आखिर नील के साथ हुआ क्या। उनकी मौत आखिर हुई कैसे। मगर इस सभी सवालों पर फिलहाल परिवार ने चुप्पी साधी हुई है। 

कॉमेडियन के प्रशंसक भी उनकी वीडियोज और फोटोज को पोस्ट कर उन्हें याद कर रहे हैं। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हर कोई भारी मन ने उन्हें विदाई देता नजर आया। कॉमेडी जगत के अलग-अलग कॉमेडी क्लबों एवं दोस्तों ने सोशल मीडिया पर नंदा को श्रद्धांजलि दी। उनकी आखिरी परफॉर्मेंस की फोटो साझा कर एक ने लिखा- इस खबर से बेहद हैरान हूं। कॉमेडी जगत का सबसे सकारात्मक इंसान। ये हमारी कम्यूनिटी का सबसे बड़ा नुकसान है। हमारे स्टेज को जगमगाने के लिए धन्यवाद। आप बहुत जल्दी चले गए। 

कैमरे के सामने करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश पर कसा तंज, सुनकर शॉक्ड हुए फैंस

बिग बॉस के घर से बाहर आते ही एक्स बॉयफ्रेंड पर फूटा ऐश्वर्या का गुस्सा, कहा- 'शर्म आनी चाहिए तुम्हें...'

आयशा खान ने फिर मुनव्वर फारुकी पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- 'मैं उसके साथ दो महीने...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -